Anurag Maloo found: पर्वतारोही अनुराग ने 6K मीटर पर 'मौत' को दी मात, Mt. अन्नपूर्णा पर 3 दिन बाद जिंदा मिले
indian climber Anurag Maloo rescued: नेपाल में माउंट अन्नपूर्णा पर हिम दरार में फंसे भारतीय पर्वतारोह अनुराग मालू को भी बलजीत कौर के बाद बचा लिया गया है। तीन दिन बाद उन्हें जिंदा रेस्क्यू किया गया है।

Anurag Maloo latest News: भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर के बाद अब अनुराग मालू को भी रेस्क्यू कर लिया गया है। ये दोनों नेपाल में माउंट अन्नपूर्णा पर छह हजार मीटर की ऊंचाई पर फंस गए थे। माउंट अन्नपूर्णा पर अनुराग मालू तीन दिन बाद जिंदा मिले हैं। अभी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। (वीडियो नीचे)
34 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू माउंट अन्नपूर्णा पर चौथे कैंप से लौटते समय सोमवार दोपहर को लापता हो गए थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार बचाव दल ने गुरुवार को उनके रेस्क्यू किए जाने की पुष्टि की है।
17 अप्रैल को लापता हो गए थे अनुराग मालू
दुनिया की दसवीं की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट अन्नपूर्णा की एक गहरी हिम दरार में 17 अप्रैल को अनुराग मालू फंस गए थे। इसके बाद से उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। बचाव दल अनुराग की तलाश में जुटे थे, जिन्हें तीन दिन बाद सफलता मिली।

अनुराग मालू अस्पताल में भर्ती
माउंट अन्नपूर्णा की हिम दरार से निकाल कर पर्वतारोही अनुराग मालू को मणिपाल अस्पताल काठमांडू में डॉक्टरों की गिनरानी में उपचार दिया जा रहा है। सेवन समिट ट्रेक्स के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने मीडिया को यह जानकारी दी है।
कौन हैं अनुराग मालू पर्वतारोही?
उल्लेखनीय है कि अनुराग मालू राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ के मायाबाजार के ओमप्रकाश मालू के बेटे हैं। सुधीर के अनुसार उनके भाई अनुराग की स्थिति नाजुक बनी हुई है, हालांकि वह अभी जिंदा है।
यह भी पढ़ें- राजस्थान पर्वतारोही अनुराग मालू माउंट अन्नपूर्णा की दरार में फंसकर हुआ लापता

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई का लक्ष्य
अनुराग मालू भारत के बेहतरीन पर्वतारोहियों में से एक हैं। पिछले साल माउंट अमा डबलाम नेपाल को सफलतापूर्वक फतह किया था। माउंट अन्नपूर्णा के बाद इसी साल माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले थे।
इन पर्वतारोही को भी बचाया
अनुराग मालू के अलावा दो अन्य भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर और अर्जुन वाजपेयी मंगलवार को ही बचा लिए गए थे। बलजीत कौर कैंप चार से लौटते लापता हो गई थीं। उन्हें 7 हजार 363 मीटर की ऊंचाई पर रेस्क्यू किया गया।












Click it and Unblock the Notifications