सागर के प्यार में 7 समंदर पार चली आई जर्मनी की मेलिनी, अजमेर के पुष्कर में किया प्रेम विवाह
अजमेर, 19 फरवरी। कहते हैं कि जोड़ियां पहले से ही तय होती हैं। यही कारण है कि राजस्थान के छोटे से गांव के सागर गुर्जर और जर्मनी की मेलिनी की शादी हुई है। मेलिनी व सागर का प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि मसूदा के पास छोटे से गांव शिवपुर निवासी सागर गुर्जर के लिए मेलिनी सात समंदर पार भारत चली आई।
Recommended Video

पढ़ने जर्मनी गया था सागर
दरअसल, सागर पढ़ाई के लिए जर्मनी गए थे। वहां मेलिनी से उनकी मुलाकात हुई। पहले दोनों में दोस्ती और धीरे-धीरे दोनों में प्यार बढ़ा और आज उस प्यार से दोनों के परिवार वालों का दिल जीत लिया। इसी खुशी को लेकर दोनों परिवारों ने शादी की सहमति दे दी।

मेलिनी ने हिंदी बोलना भी सीख लिया
सागर से प्यार होने के बाद मेलिनी ने हिंदी बोलना भी सीख लिया। सागर और मेलिनी दोनों चार साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों परिवारों की सहमति मिलने के बाद अजमेर जिले में स्थित पुष्कर में इन्होंने शादी कर ली।

हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी
गुर्जर नेता और एडवोकेट भोमराज गुर्जर ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन के परिवार वाले बहुत खुश हैं। पुष्कर में सागर व मेलिनी की हिन्दू रीति-रिवाज से शादी करवाई गई है।

जर्मनी से कई लोग भारत आए
शादी समारोह में मेहंदी, हल्दी की रस्म और महिला संगीत कार्यक्रम भी रखा गया। कार्यक्रम में जर्मन से मेलिनी के परिवार के कई महिला-पुरुष सदस्य शामिल हुए।

सागर से शादी करके खुश
दुल्हन मेलिनी ने बताया कि वह सागर से शादी करके खुश है। सागर के प्यार का ही असर है कि उसने थोड़ी थोड़ी हिंदी बोलना भी सीख लिया है।भारतीय मिठाई व परिधान बहुत पसंद है।

भारतीय संस्कृति पसंद
मेलिनी कहती हैं कि वह भारतीय संस्कृति की दीवानी है। सागर के परिवार वाले भी बहुत अच्छे हैं। सबने उसे व उसके परिवार को खूब सम्मान व प्यार दिया है।

पहली नजर में हुआ प्यार
दूल्हा सागर कहता है कि वह जिद करके पढ़ाई के लिए जर्मन गया था। पढ़ाई के बाद वे एक इवेंट में मेलिनी में पहली बार मिले थे। दोनों को पहली नजर में प्यार हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications