जर्मनी के एडम ने अजमेर की राखी को फेसबुक पर दोस्त बनाकर यूं लगाया 16 लाख का चूना

अजमेर। सोशल मीडिया पर अनजान शख्स से दोस्ती करने से पहले सावधान हो जाएं नहीं तो आप भी ठगी का शिकार हो सकते हैं। अजमेर के प्रगति नगर कोटड़ा निवासी महिला को एक व्यक्ति ने 16 लाख रुपए का चूना लगा दिया। अब ठगी की शिकार महिला ने अजमेर के क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

एक मई को आई थी एफबी पर रिक्वेस्ट

एक मई को आई थी एफबी पर रिक्वेस्ट

अजमेर के क्रिश्चयनगंज थानाधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि प्रगति नगर कोटड़ा निवासी राखी सिंह ने रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि 1 मई को एडम मॉरिस नामक फेसबुक आईडी से उसके पास फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जो उसने एक्सेप्ट कर ली। इसके बाद उसने व्हॉटसएप नम्बर भी ले लिए और उनकी चेटिंग भी होने लगी।

 विभिन्न खातों में जमा करवाए 16 लाख रुपए

विभिन्न खातों में जमा करवाए 16 लाख रुपए

उस व्यक्ति ने खुद को जर्मनी का चिकित्सक बताया। एडम ने उससे मीठी-मीठी बातें करके अपने जाल में फंसाया और गिफ्ट भेजने की बात कही। साथ ही एयर कार्गो से पार्सल भेजने के लिए भी बताया। कुछ समय बाद ही उसे एक युवती ने कॉल किया और महंगा पार्सल होने की बात कहते हुए उससे किश्तों में 16 लाख रूपए विभिन्न अकाउंट में ट्रांस्फर करवा लिए।

 रुपए मिलने के बाद बातचीत बंद

रुपए मिलने के बाद बातचीत बंद

इसके बाद भी उसे गिफ्ट नहीं दिया और एडम ने भी बातचीत बंद कर दी। तब उसे अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ। थानाधिकारी कुमावत की मानें तो जिस व्यक्ति ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। वह भारत का ही है और जिन खातों में रुपए ट्रांसफर हुए हैं। वह भी भारत के ही बैंकों के ही हैं। इनकी फिलहाल जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+