अजमेर एक्सीडेंट : बाइक की आमने आमने-सामने भिड़ंत में चार माह की बच्ची समेत चार लोगों की मौत
अजमेर, 7 सितम्बर। राजस्थान के अजमेर जिले के सरवाड़ में फतेहगढ़ चौराहे के पास एक्सीडेंट में चार लोगों क मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों में चार माह की बच्ची भी शामिल है। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया है।

सरवाड़ थाना एसआई गुमान सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम अजमेर मार्ग पर जयभैरव पेट्रोल पंप के सामने दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। फिर वे नसीराबाद की तरफ से आ रही मध्यप्रदेश की रोडवेज बस की चपेट में आ गए। बस दोनों बाइक पर सवार लोगों को रौंदते हुए निकल गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सरवाड़ अस्पताल पहुंचाया। सरवाड़ उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी, केकड़ी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा व तहसीलदार राम कल्याण मीणा अस्पताल पहुंचे और घायलों के हाल जाने।
अस्पताल में चिकित्सकों ने डॉक्टरों ने गणेश(25) पुत्र जगदीश भील निवासी छापरी, लक्ष्मी पत्नी पीरू लाल गुर्जर निवासी जडाना, लक्ष्मण पुत्र लाला राम गुर्जर निवासी ढिगारिया को मृत घोषित कर दिया। खुशी पुत्री पीरू गुर्जर निवासी जडाना, प्रधान पुत्र रामधन भील निवासी छापरी, कमलेश गुर्जर निवासी ढिगारिया, रमेश पुत्र नोरत भील निवासी छापरी को रेफर किया गया, जहां अजमेर के जेएलएन अस्पताल में चार माह की खुशी गुर्जर ने भी दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications