अजमेर में एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव, राजस्थान में अब तक 83 केस

अजमेर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। 31 मार्च तक पूरे प्रदेश में 83 लोगों की रिपोर्ट कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। मंगलवार को चार नए मामले सामने आए हैं, जिनमें झुंझुनूं, अजमेर, डूंगरपुर व जयपुर के लोग शामिल हैं। सबसे ज्यादा 26 मामले भीलवाड़ा जिले में सामने आया है।

corona positive in Ajmer

भीलवाड़ा के बाद अजमेर में चौंकाने वाला केस सामने आया है। यहां पर एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना की चपेट में आ गए। इस परिवार में पंजाब घूमकर लौटे युवक ने सबको संक्रमित कर दिया। शनिवार को अजमेर में 23 वर्षीय एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। युवक 22 मार्च को पंजाब से घूमकर लौटा था। इसके अगले दिन रविवार को युवक के माता-पिता और भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई, जबकि 17 वर्षीय बहन की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई।

अब युवक की बहन की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद प्रशासन और गंभीर हो गया। अजमेर में पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद रोगी के पूरे परिवार को जयपुर के आइसोलेशन में भर्ती किया गया है। जयपुर जाने से पहले परिवार के 5 लोगों को अजमेर जेएलएन के आइसोलेशन में रखा गया था।

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया प्रदेशभर में अब तक 4925 लोगों की सैंपल जांच हो चुकी है, जिसमें 76 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। प्रदेश में 76 लोगों के अलावा ईरान से लाए गए लोगों में से 7 कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं । इस तरह प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 83 हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+