7 फेरे लेने के बाद रात को दूल्हा-दुल्हन पुलिस थाने में आकर धरने पर बैठे, जानिए क्या है माजरा
दुल्हन के घरवालों से विवाद के चलते पड़ोसियों ने दूल्हे की कार में की तोड़फोड़
अजमेर। राजस्थान के अजमेर वाल्मीकि समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी के लिए आया दूल्हा अपनी दुल्हन व बारातियों के साथ सिविल लाइन थाने में जाकर धरने पर बैठ गया। दूल्हे का विरोध ससुराल पक्ष के पड़ोसियों द्वारा उसकी कार में की गई तोड़फोड़ व मारपीट को लेकर था। दूल्हे ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार अजमेर के ब्यावर निवासी नरेश कुमार का विवाह सामूहिक विवाह सम्मेलन में भोंपा का बाड़ा निवासी सपना के साथ होना था। नरेश ने बताया कि जब वह सम्मेलन से शादी करके अपने ससुराल आया तो पड़ोसियों ने उसकी सजी हुई कार में तोडफोड़ कर दी।

इतना ही नहीं उसकी बहन व भाई पर भी लाठी सरिए से हमला भी किया। पड़ोसियों का उसके ससुराल पक्ष से पुराना विवाद था, जिसको लेकर उन्होंने यह हमला किया। इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी कर दी गई, लेकिन पुलिस है कि आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही जिससे सभी में रोष व्याप्त है। नरेश ने कहा कि जब तक उसको हर्जाना नहीं मिलेगा और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वह धरने से नहीं उठेगा। बाद में पुलिस ने उसे समझाइश करके शांत करवाया।












Click it and Unblock the Notifications