Anurag Maloo Video: माउंट अन्नपूर्णा की 6K मीटर की ऊंचाई पर दरार में ऐसे फंसे मिले अनुराग मालू
Missing Indian Climber Anurag Maloo: नेपाल में माउंट अन्नपूर्णा पर छह हजार मीटर की ऊंचाई से गिरकर हिम दरार में फंसे भारतीय पवर्तारोही अनुराग मालू का वीडियो सामने आया है।

who is anurag maloo: भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू को नेपाल में माउंट अन्नपूर्णा की छह हजार मीटर की ऊंचाई से जिंदा बचाए जाने के बाद उनका एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में अनुराग मालू माउंट अन्नपूर्णा की हिम दरार में औंधे मुंह गिरे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो बचाव दल के किसी सदस्य ने बनाया है। (वीडियो नीचे)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्वतारोही अनुराग मालू को पर्वतारोही एडम बेलेकी के अदम्य साहस के चलते रेस्क्यू किया जा सका है। मालू माउंट अन्नपूर्णा पर गहरी हिमदरार में फंसे हुए थे। उन्हें तलाशने और जिंदा नीचे उतारने में एडम बेलेकी भूमिका अहम रही। लोग इनकी सराहना कर रहे हैं।
34 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू 8091 मीटर मीटर ऊंचे माउंट अन्नपूर्णा पर्वत को फतह करके सोमवार दोपहर को लौट रहे थे। चौथे कैंप से लौटते समय वे लापता हो गए थे। बचाव दल उनकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार को वे जिंदा मिले। उन्हें काठमांडू के मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी सांसें चल रही थीं, मगर स्थिति बहुत नाजुक थी।
उल्लेखनीय है कि अनुराग मालू राजस्थान के अजमेर जिल के किशनगढ़ के मायाबाजार के ओमप्रकाश मालू के बेटे हैं। पिछले साल माउंट अमा डबलाम नेपाल पर भी चढ़ाई की थी। इसी साल माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की योजना बना रहे थे।
माउंट अन्नपूर्णा पर अनुराग मालू के अलावा दो अन्य भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर व अर्जुन वाजपेयी भी लापता हुए थे। इन दोनों को बचाल दलों ने मंगलवार को ही सुरक्षित बचा लिया था। गुरुवार को अनुराग मालू के जिंदा मिलने और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने की जानकारी उनके भाई सुधीर मालू ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके दी थी।












Click it and Unblock the Notifications