राजस्थान में कांग्रेस सरकार की योजना मनरेगा के कार्यस्थलों पर खुली भाजपा की केसरिया छतरियां
जयपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (महानरेगा) कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। राजस्थान के अजमेर जिले के गांव हाथिखेडा गांव में महानरेगा कार्यस्थल भाजपा के केसरिया रंग से अटा नजर आया है।

हुआ यूं कि कोरोना महामारी के चलते नरेगा में मजदूरों की संख्या काफी बढ़ गई। इन दिनों बारिश का भी सीजन है और कभी कभी कड़ी धूप से भी मनरेगा मजदूरों का सामना होता है। ऐसे में राजस्थान के अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक वासुदेव देवनानी की ओर से मनरेगा श्रमिकों को धूप और वर्षा से बचाव के नाम पर छतरियां वितरित की जा रही हैं। इन छतरियों का रंग केसरिया है। इन पर पार्टी के कमल का सिम्बल चस्पा है। बीजेपी नाम भी लिखा है।
शनिवार को देवनानी ने गांव हाथिखेड़ा में मनरेगा मजदूरों को अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केसरिया छतरियां श्रमिकों को वितरित कीं। इसी के साथ ही पूरा कार्यस्थल केसरिया रंग में अटा हुआ नज़र आया। मनरेगा कार्यस्थल पर दूर-दूर तक केसरियां छतरियों का ये नज़ारा मौके पर भी लोगों के चर्चा का विषय रहा।












Click it and Unblock the Notifications