राजस्थान का बहादुर बेटा हेमराज जाट LOC पर शहीद, महज 23 साल की उम्र में PAK को दिया मुंहतोड़ जवाब
अजमेर। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी से पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में राजस्थान का बहादुर बेटा शहीद हो गया। शहीद हेमराज जाट 4 बटालियन में ग्रेनेडियर के तौर पर राजौरी जिले के पूंछ में तैनात थे। वे राजस्थान के अजमेर जिले के रूपनगढ़ स्थित भांदू गांव के रहने वाले थे। हेमराज की शहादत की सूचना पर पूरे गांव में शोक की लहर है।

1996 को जन्मे थे हेमराज जाट
बता दें कि हेमराज जाट का जन्म 5 जुलाई 1996 को हुआ था। वे 23 साल की उम्र में देश की रक्षा करते शहादत को प्राप्त हो गए। हेमराज 2017 में ही सेना में शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्टर्स में दावा किया गया है कि पुंछ सेक्टर के शाहपुर-केरनी क्षेत्र में सीमा पार से हुई गोलीबारी में अग्रिम चौकी पर तैनात एक सैनिक शहीद हो गया।

बौखलाया पाक कर रहा नापाक हरकतें
बता दें कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने बाद से बौखलाए पाकिस्तान की ओर से यह संघर्ष विराम का उल्लंघन ऐसे समय किया गया है जब एक दिन पहले ही सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पुंछ और राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा का दौरा कर जवानों से मुलाकात की थी और मौजूदा स्थिति के साथ ही व्हाइट नाइट कोर की संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की थी।
#LtGenRanbirSingh, #ArmyCdrNC and all ranks salute the supreme sacrifice of Grenadier Hemraj Jat and offer deepest condolences to the family.@adgpi @SpokespersonMoD@PIB_India pic.twitter.com/cvXF9yvVXr
— NorthernComd.IA (@NorthernComd_IA) September 2, 2019
भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
इससे पहले जम्मू स्थित सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बयान में बताया था, 'दोपहर बाद करीब एक बजे पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।'












Click it and Unblock the Notifications