गुजरात दंगे: मोदी की जांच हो या नहीं, फैसला आज

Zakia Jafri's plea against clean chit to Modi in court today
अहमदाबाद। आज का दिन भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए बेहद अहम है। मोदी पर गुजरात दंगों को लेकर आपराधिक केस चले या नहीं इसका फैसला आज अहमदाबाद की मेट्रोपोलिटन अदालत सुनाएगी। गौर हो कि इस मामले की सुनवाई 2 दिसंबर को हो चुकी है, जिस पर आज फैसला आएगा। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी एसआईटी ने मामले में मोदी को क्‍लीन चिट दे दी थी जिसके बाद कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की विधवा पत्‍नी जाकिया जाफरी ने क्‍लोजर रिपोर्ट को चुनौती दी थी।

एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि जांच में हमें मोदी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं, वहीं जाकिया जाफरी का कहना था कि मोदी ने दंगों को रोंकने के लिए समुचित कदम नहीं उठाए, इसमें पुलिस अफसर, नौकरशाह और नेता सभी शामिल हैं, उन सब पर केस चलाया जाना चाहिए और इसके पर्याप्‍त सबूत हैं।

इसके अलावा संजीव भट्ट के हलफनामे में भी यह कहा गया है कि मोदी ने भड़काऊ भाषण दिये थे जिससे कि दो समुदायों के बीच दुश्‍मनी बढ़ी।

इसके पहले भी जाकिया की याचिका के आधार पर ही सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी से मामले की जांच करवाई थी। जिसके बाद फरवरी 2012 में मेट्रोपोलिटन कोर्ट में क्‍लोजर रिपोर्ट दाखिल की गयी थी। मोदी पर अदालत का फैसला आज कुछ भी हो, इस फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दी जाएगी। इस फैसले पर सभी पार्टियों की नजर है। अगर मोदी के खिलाफ जांच के आदेश दिये जाते हैं तो उनकी पीएम उम्‍मीदवारी मुश्किल में पड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+