नमो को मिला 'लाल' का साथ, कहा मोदी बनेगें पीएम तो होगी खुशी

narendra modi-lk advani
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को लेकर पार्टी में दारी दरार अब खत्म होने लगी है। पार्टी के बाहर और भीतर मोदी का जादू चलने लगा है। मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज आडवाणी भी अब मान गए है, तभी तो वो भी अब मोदी का गुणगान करने से नहीं थक रहे है। मोदी का जादू अब हर तरफ चलने लगा है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर मोदी अगले लोकसभा चुनावों के बाद प्रधानमंत्री बनते है तो उन्हें खुशी होगी। आडवाणी ने इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फ्रास्ट्रक्चर रिर्सच एंड मैनेजमेट के उद्घाटन के मौके पर मोदी के कामों की तारिफ की और कहा कि मोदी के शासनकाल में गुजरात ने प्रभावशाली तरीके से तरक्की की है। उन्होंने कहा कि मोदी में नवीनता का गुण है।

उन्होंने कहा कि अगर हमारी पार्टी को अगले लोकसभा चुनावों के बाद सरकार बनाने का मौका मिलता है और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते है तो मेरे लिए यह बड़ी खुशी की बात होगी। मोदी के पीएम उम्मीदवार बनने के बाद पहली बार आडवाणी गुजरात गए और मोदी से मुलाकात की। मोदी ने भी आडवाणी के लिए भव्य स्वागत का इंतजाम किया था। आडवाणी और मोदी एक ही कार से समारोह स्थल तक आए और उन्होंने अहमदाबाद सर्किट हाउस में अकेले में करीब एक घंटे तक बातचीत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+