गर्लफ्रेंड संग पति सिनेमाहॉल में देख रहा था मर्दानी-2, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, घसीटते हुए ले गई बाहर..

अहमदाबाद. गुजरात में अहमदाबाद स्थित एक सिनेमा हॉल में 'पति-पत्नी और वो' का हाईवोल्टेज ड्रामा देख दर्शक हतप्रभ रह गए। दरअसल, पति चुपके से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फिल्म देखने सिनेमाघर आया था। उसे ढूंढते हुए कुछ देर बाद उसकी पत्नी भी उसी सिनेमा में पहुंच गई। सिनेमाघर के अंदर उसकी नजर पति पर पड़ीं। पत्नी ने देखा कि पति किसी और महिला के साथ चिपककर बैठा था और वे दोनों सामने चल रही फिल्म को जमकर एंजॉय कर रहे थे। उन्हें देख पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

wife-catches-husband-with-gf-when-they-watching-movie-together

पत्नी ने वहीं पति को पकड़ लिया। भरे सिनेमाहॉल में हो-हल्ला मचने लगा। पत्नी पति को कॉर्नर की सीट से घसीटते हुए हॉल के बाहर ले गई। इस दौरान वहां बैठे लोग अचंभा करने लगे। पत्नी ने पति को सबके सामने घूंसे-थप्पड़ मारे। इस दौरान जब दूसरी महिला ने उसे मारने से रोका तो पत्‍नी ने उसे भी पीट दिया। कुछ देर बाद पुलिस आ गई।

wife-catches-husband-with-gf-when-they-watching-movie-together

पुलिस ने ​तीनों की मारपीट रुकवाई। नवरंगपुरा पुलिस के अनुसार, पत्‍नी को उसकी एक फ्रेंड ने बताया था कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ फिल्म देख रहा है। तब पत्नी सीधे उस सिनेमा हॉल में पहुंच गई। उस दौरान सिनेमा हॉल में मर्दानी-2 फिल्म चल रही थी। वहीं, पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+