PM मोदी आए गुजरात: अहमदाबाद एयरपोर्ट से BJP मुख्यालय तक 9KM लंबा रोड शो, देखें VIDEO
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात आए हैं। यहां वह राज्य के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में एयरपोर्ट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्य मुख्यालय 'कमलम' तक 9 किमी लंबा रोड शो कर रहे हैं। इस रोड शो में लाखों भाजपा प्रतिनिधि और समर्थक हिस्सा ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि, प्रधानमंत्री के इस शो में 50 मंच बनाए गए हैं, जिसमें लगभग 4 लाख समर्थक जुटे हैं।

सत्तारूढ़ भाजपा आज 4 राज्यों के चुनाव में अपनी जीत का जश्न मना रही है। वहीं, यह पार्टी अब गुजरात के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का कार्यक्रम अगले चुनाव को ध्यान में रखकर ही आयोजित किया गया है। गुजरात में उनके 11 और 12 मार्च को कार्यक्रम हैं।

मोदी अभी गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में एयरपोर्ट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्य मुख्यालय 'कमलम' तक 9 किमी लंबा रोड शो कर रहे हैं। उनका स्वागत करने के लिए सड़क के दोनों और भीड़ है।

कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है, जब मोदी गुजरात में किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि, यहां 50 मंच बनाए गए हैं, वहीं सड़क के दोनों और भीड़ है।
Recommended Video

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी 12 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। उनकी अगुवाई में भाजपा ने एक-दो राज्यों को छोड़कर सभी के चुनाव जीते। गुजरात में भाजपा लगातार कई बार सत्ता में रही है। अब यहां इसी साल फिर चुनाव होने हैं।
भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि, प्रधानमंत्री मोदी आज 'कमलम' में गुजरात के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम को सरपंच सम्मेलन में मौजूद रहेंगे, जिसमें करीब 1.50 लाख लोग शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications