जेएनयू हिंसा के बाद अब अहमदाबाद में बवाल, ABVP-NSUI समर्थकों पर पुलिस ने लाठी भांजी, VIDEO
अहमदाबाद. राजधानी दिल्ली स्थित जेएनयू कैंपस में रविवार को हुई हिंसा के बाद गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में भी बवाल मच गया। यहां एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के गुट भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर लाठी-पत्थर चले। कई लेाग घायल भी हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई के लोग अहमदाबाद स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के दफ्तर के बाहर जेएनयू हिंसा को लेकर विरोध-प्रदर्शन करने पहुंच गए। उसी दौरान दोनों गुटों में भिड़ंत हुई।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज
दो गुटों की हिंसक भिड़ंत की खबर गुजरात पुलिस को लगी तो बड़ी तादाद में सिपाही उधर दौड़ पड़े। छात्र एवं कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आने लगे हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे वीडियो
वहीं, कुछ देर बाद जब पुलिस उन्हें खदेड़ने पहुंची तो उस दौरान के वीडियो भी पोस्ट किए जाने लगे। न्यूज एजेंसी ने बताया कि उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

फिर यूं मची समर्थकों में भगदड़
सिपाहियों के हाथ में लाठी देख एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समर्थकों में भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा की आंच ही यहां तक पहुंची। जिसके बाद एबीवीपी दफ्तर के पास दोनों गुट आमने-सामने आ गए।












Click it and Unblock the Notifications