वीडियो: गुजरात में कांग्रेस विधायक की कार युवक को मार भागी, MLA बोले- कार मैं नहीं चला रहा था
अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के मेमनगर में हिट एन्ड रन की घटना सामने आई है। यहां कांग्रेसी विधायक शैलेश परमार की कार की ठोकर लगने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक्सीडेंट के बाद कार चालक फरार हो गया और विधायक द्वारा कार ड्राइव कर ले जाने की बातें होने लगीं। बहरहाल, पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है, जिसे विधायक का ड्राइवर बताया जा रहा है।
वहीं, घटना के बाद पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है। जिसमें कार युवक को कुचलकर भागती दिख रही है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक इनोवा कार ने एक बाइक सवार को कैसे रौंदा।

संवाददाता के अनुसार, जिस बाइक सवार की मौत हुई, उसकी पहचान प्रफुलभाई पटेल के रूप में हुई। प्रफुलभाई पटेल उस वक्त बेटे को ट्यूशन से लेने गए थे। घटना के बाद पुलिस और एंबुलेंस ने उनकी बॉडी को कब्जे में लिया। प्रफुलभाई की मौत के बाद उनकी पत्नी और दो बेटे निराधार हो गए हैं। मृतक की पत्नी शीतलबेन का कहना है कि, अगर समय पर उपचार किया गया होता तो उनके पति की जान बच सकती थी।
विधायक के ड्राइवर द्वारा कार चलाने की बात को मृतक की पत्नी ने गलत बताया और कहा कि कार खुद शैलेश परमार या उनका बेटा ही चला रहे थे। वहीं, विधायक का कहना है कि कार ड्राइवर चला रहा था।












Click it and Unblock the Notifications