गुजरात के गृहमंत्री के ऑफिस में भड़की हिंसा, मेहसाना में लगा कर्फ्यू
मेहसाना। गुजरात में जिस तरह से पटेल आंदोलन के नाम पर हार्दिक पटेल ने बड़े आंदोलन की शुरुआत की और कई जगह हिंसा भड़कने से कई लोगों की मौत भी हो गयी थी। लेकिन एक बार फिर से हार्दिक पटेल के समर्थक हिंसक हो गये हैं।

गुजरात के गृह मंत्री रजनी पटेल के के कार्यालय में पटेल के समर्थकों ने जमकर तोड़फोड़ की और तीन बाइक को आग के हवाले कर दिया है। हिंसा भड़कने के बाद पूरे मेहसाना में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
यही नहीं गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल के कार्यालय के बाहर भी तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की गयी है। नितिन पटेल ने पाटीदारों से प्रदेश में शांति बनाये रखने की अपील की है।
पटेल आंदोलन
इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए मेहसाना में इंटरनेट को 24 घंटे के लिए पूरी तरह से बंद करने का आदेश दे दिया गया है। हिंसा भड़कने के बाद पाटीदारों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। केके नगर चौराहे और वस्त्राल चौराहे के पास भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गयी है।
अभी तक पुलिस ने 435 लोगों को हिरासत में लिया है। लेकिन पाटीदारों ने जेल भरो आंदोलन की शुरुआत कर दी है।
आपको बता दें कि हार्दिक पटेल देशद्रोह के आरोप में सूरत की जेल में बंद हैं। हार्दिक पटेल ने पिछड़े वर्ग की ही तरह पटेलों को आरक्षण दिये जाने की मांग की थी। जिसे लाखों लोगों का समर्थन भी मिला था।












Click it and Unblock the Notifications