गुजरात का जो लड़का 10वीं में सभी विषयों में फेल हो गया, उसने 35 से ज्यादा देशी विमान मॉडल बनाए
अहमदाबाद।
गुजरात में वडोदरा के रहने वाले एक 17 साल के लड़के प्रिंस पंचाल ने कमाल की कलाकारी की है। प्रिंस पंचाल 10वीं कक्षा में हर विषय में फेल हो गया था। उसका ध्यान कुछ अलग करने में लगा रहता था। वह स्वदेशी विमान मॉडल बनाने लगा, जिसे रिमोट से कंट्रोल किया जाता है। प्रिंस ने अब तक 35 से ज्यादा हल्के स्वदेशी विमान मॉडल तैयार कर लिए हैं। जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर के लोग उसके पास आ रहे हैं। प्रिंस का कहना है कि उसे दादा से प्रेरणा मिली थी। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
बैनर और होर्डिंग्स वाले फ्लेक्स से बनाए मॉड्यूल
प्रिंस का कहना है कि जो विमान मॉड्यूल बनाए हैं, वे बैनर और होर्डिंग्स में इस्तेमाल किए गए फ्लेक्स से तैयार किए। जब मैं 10वीं फेल हो गया था तो घर पर बैठा रहता था। तब मुझे दादा की कहानियां याद आईं। मैं इंटरनेट सर्फिंग करने लगा। इसी के साथ मैंने अपने विमान बनाने का काम भी करता रहा। विमानों के लिए मटेरियल के लिए मैंने बैनर्स-हॉर्डिंग घर के बाहर से ही लिए।

'तारे जमीन पर..' वाला लड़का बुलाते हैं पड़ोसी
प्रिंस के कारनामों के चलते उसके पड़ोसी उसे 'तारे जमीन पर..' वाला लड़का कहकर बुलाते हैं। हालांकि, प्रिंस ने अभी अपनी 10वीं की पढ़ाई पूरी करना चाहता है। उसका कहना है कि जब भी मैं पढ़ाई करने के लिए बैठता हूं तो दिमाग में एक बोझ सा महसूस होता है। मैं एक्सपर्ट्स की मदद लेना चाहता हूं। प्रिंस के कई करीबी कहते हैं कि प्रिंस ने साबित किया है टैलेंट को सर्टिफिकेट के जरिए नहीं आंका जाता।

यूट्यूब पर बनाया अपना चैनल
अपने विमान के मॉड्यूल के बारे में प्रिंस ने दूसरों को बताने के लिए एक यूट्यूब चैनल भी बना लिया है। प्रिंस पांचाल मैकर नाम से मौजूद चैनल पर उसने रिमोट कंट्रोल्ड स्वदेशी विमान मॉड्यूल को बनाने की पूरी प्रक्रिया के वीडियो शेयर किए हैं। प्रिंस ने अपने विमान पर मेक इन इंडिया भी लिखवाया है।












Click it and Unblock the Notifications