गुजरात में जेल काट रहे अतीक अहमद को जल्द ले जाया जाएगा यूपी, 7 केसों पर पूछताछ होगी

अहमदाबाद। गुजरात​ स्थित अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद को जल्द ही यूपी ले जाया जाएगा। यूपी पुलिस एक केस के सिलसिले में उससे पूछताछ करेगी। यह केस देवरिया जेल में रियल स्टेट के कारोबारी मोहित जायसवाल को पीटने का है। इसके अलावा छह और मामलों में भी अतीक के बयान दर्ज किये जाने हैं। पुलिस के अनुसार, अतीक पर 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें से 26 मामलों उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। जबकि, बाकी 80 मुकदमों की अभी जांच चल रही है। अतीक सांसद रह चुका है।

Atique Ahmed news,

26 दिसंबर 2018 को मोहित जायसवाल को किया गया अगवा
देवरिया थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतीक जब जेल में बंद था, तो उसके गुर्गों ने आलमबाग के रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल को उनकी गाड़ी समेत घर से अगवा कर लिया था। यह घटना 26 दिसंबर 2018 को घटी थी। गुर्गों ने मोहित को देवरिया जेल में ले जाकर बैरक में पीटा था। उनकी कनपटी पर पिस्तौल सटाकर उनकी 5 कंपनियों का मालिकाना हक 2 युवकों के नाम ट्रांसफर करवा लिया गया था। फिर, जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया था। मोहित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अतीक के गुर्गों ने मेरी गाड़ी भी छीन ली थी। जिसके बाद मैं कृष्णानगर कोतवाली पहुंचा और अतीक अहमद, उसके बेटे उमर समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

Atique Ahmed news,

इसलिए अतीक को यूपी से अहदाबाद जेल शिफ्ट किया गया
जेल के अंदर रहते हुए भी अतीक वारदातें करा रहा था। ​उसकी शिकायतें मिलने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार उसे गुजरात अहदाबाद जेल में शिफ्ट किया गया। हालांकि, अतीक पर होने वाले सभी तरह के खर्च का वाहन यूपी सरकार ने ही उठाया है। अतीक पर हर माह लगभग 1 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं, जो उसके खाने पीने व अन्य व्यवस्था को लेकर हैं। सरकार की ओर से 3 लाख रुपये की पहली किस्त पहले ही गुजरात सरकार को जारी कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+