मां-बाप ने लिया था बेटे का बर्थडे गिफ्ट, लेकिन नहीं मन सका जन्मदिन, फैक्ट्री में लगी आग से अनाथ हुए 2 बच्चे

अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में नानूकाका एस्टेट स्थित टेक्सटाइल गोदाम में हुए धमाकों में 12 जिंदगियां खत्म हो गईं। इनमें एक दंपति ऐसा भी जिसने अपने बेटे के लिए बर्थडे गिफ्ट खरीद रखा था, लेकिन बर्थडे सेलिब्रेट होने से पहले ही माता-पिता दोनों की इस हादसे में मौत हो गई। उनके 2 बच्चे अनाथ रह गए हैं। उन माता-पिता की पहचान माथुरभाई और एंजेलिना के तौर पर हुई है।

two Children lost their Parents, those Had Bought The Sons Birthday Gift

संवाददाता ने बताया कि, माथुरभाई और पत्नी एंजेलिना अहमदाबाद के राणीवाला इलाके में रहते थे। वे दोनों उसी टेक्सटाइल कंपनी में काम करते थे, जिसके गोदाम में बुधवार को आग लगी थी। माथुरभाई और पत्नी एंजेलिना के एक बेटा और बेटी हैं। ​जिनके माता-पिता का साया उनके सिर से उठ गया है। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार को बेटे का जन्मदिन था, उसके लिए बर्थडे गिफ्ट रखा ही रह गया, जिसकी तैयारी माता-पिता ने पहले से ही कर रखी थी। हादसे ने माता-पिता ​छीन लिए, तो भला फिर कैसे जन्मदिन मनता।

two Children lost their Parents, those Had Bought The Sons Birthday Gift

पूछताछ करने पर पड़ोसियों ने बताया कि, उक्त हादसे में जान गंवाने वाले माथुरभाई और उनकी पत्नी एंजेलिना का परिवार गरीब जरूर था, लेकिन सुखी था। यह परिवार अपनी आमदनी के हिसाब से खर्च कर शांतिपूर्ण जीवन बिता रहा था। लेकिन, हादसे के चलते अब उनके बच्चों का भविष्य संकट में आ गया है। हादसे में जान गंवाने वाले माथुरभाई और एंजेलिना की बेटे-बेटी के साथ अब बस फाइल फोटो ही रह गई है। पुलिस द्वारा माता-पिता दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंपे गए। तब जाकर बच्चों को मालूम हुआ कि अब उनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+