ओडिशा से कार में गुजरात लाया गया 100 किलो से ज्यादा गांजा, NCB ने 3 धरे, जब्त किया पूरा माल
अहमदाबाद। गुजरात में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 100 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है। कार में गांजा ले जा रहे तीन लोगों को अहमदाबाद के नजदीक पकड़ा गया। जहां एनसीबी टीम को उन लोगों बताया कि, गांजा उड़ीसा का है। जिसे सूरत होते हुए अहमदाबाद में फुटकर बिक्री के लिए लाया जा रहा था। तीनों की पहचान अहमदाबाद निवासी सलीम, फिरोज और सूरत निवासी टी.एस. नाहक के तौर पर हुई। एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक एस.के. मिश्रा ने बताया कि, उन्हें गांजे की हेरा-फेरी के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है।
एस.के. मिश्रा के मुताबिक, एनसीबी को सूचना मिली थी कि गांजे से भरी एक कार ओगणज सर्कल के पास से गुजरने वाली है। जिसके बाद एनसीबी की टीम ओगणज सर्कल के चारों ओर सक्रिय हो गई। वहां से बताई गई नंबर वाली कार के गुजरने पर उसे रोका। उसकी तलाशी लेने पर उसमें रखे सामान में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। वह गांजा 107 किलोग्राम था। उसी समय एनसीबी की टीम ने उसे जब्त कर लिया।

वहीं, इस मामले में तीनों आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। एनसीबी की ओर से यही कहा गया कि, कुछ लोग सूरत से कार में गांजा को लेकर अहमदाबाद आ रहे थे। उन्हें पकड़ लिया गया। पकड़े गए लोगों में एक सूरत का जबकि, दो अन्य आरोपी अहमदाबाद के रहने वाले हैं।

पहले भी जब्त किया था 70 किलो
अहमदाबाद शहर कोटडा इलाके से कुछ दिनों पहले भी 70 किलोग्राम से ज्यादा गांजा जब्त किया था। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की कार्रवाई में तब दो सप्लायर पकड़े गए। साथ ही एक ऑटो रिक्शा को भी कब्जे में ले लिया। इसके अलावा इस मामले में फरार हुए उडीसा निवासी शख्स की तलाश शुरू कर दी गई। एसओजी के अधिकारी के मुताबिक, उक्त दो आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान मोहम्मद शहजाद अंसारी और रामप्रकाश खटीक के तौर पर हुई।












Click it and Unblock the Notifications