टीवी चैनल रिचार्ज करने को लेकर घर में हुआ झगड़ा, बाप ने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात में अहमदाबाद के अमराइवाडी इलाके में एक बाप ने बेरहमी से अपने बेटे की ही जान ले ली। महज टीवी चैनल को रिचार्ज करने की बहस में बेटे को आखिरी दम तक डंडे मारे। वह लहूलुहान हो गया तो पड़ोसियों की फटकार के बाद उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया, मगर बेटा तो इस दुनिया से हमेशा के लिए जा चुका था।

Son killed By Father at ahmedabad in domestic dispute

पुलिस के अनुसार, बेटे की हत्या करने के बाद पिता ने स्थानीय थाने में खुद ही सरेंडर कर दिया। सनसनीखेज हत्या की इस वारदात के पीछे कोई गंभीर वजह सामने नहीं आई है। हालांकि, फिर भी हत्यारोपी पिता ने बेटे को इतना मारा कि वह डंडे से मार खाते-खाते मर गया। पड़ोसियों का कहना है कि उसे बिल्कुल भी दया नहीं आ रही थी। उन्होंने ही उस वारदात की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पड़ोसियों ने ही उस लहूलुहान बेटे को हॉस्पिटल पहुंचाने का निर्णय लिया।

Son killed By Father at ahmedabad in domestic dispute

मामला अमराइवाडी में जोगमाया नगर का है। यहां गोविंदभाई परमार नामक व्यक्ति के परिवार में टीवी चैनल के रिचार्ज को लेकर कलह हुई थी। इसी कलह में उसका बेटा अजय परमार उसके निशाने पर आ गया। बहस ही बहस में पिता ने डंडा उठाया और अजय पर ताबड़तोड़ वार किए। घायल होने के बाद थोड़े ही समय में अजय ने दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+