Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एक ही नदी में अलग-अलग जगहों से दो युवतियों ने लगाई छलांग, पुलिस ढूंढ रही है कनेक्शन

अहमदाबाद । बीते सोमवार को राजस्थान से एक्जाम देने गुजरात आई एक युवती ने किसी कारण से अचानक साबरमती नदी में छलांग लगा ली। युवती को डूबता देखकर वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने बचाने के लिए नदी में कूद गया।

security guard and girl drowned in sabarmati river in ahmedabad

हालांकि वह न सिर्फ युवती को बल्कि खुद को बचाने में भी नाकाम रहा, जिसके चलते दोनों की मौत हो गई।। इसी दौरान अन्य एक युवती और युवक भी नदी में कूदे थे। लेकिन इन दोनों को सही सलामत बचा लिया गया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतकों की पहचान राजस्थान के बाडमेर के बालोतरा निवासी 21 वर्षीय मीनाक्षी और अहमदाबाद दुधेश्वर निवासी सुरक्षा गार्ड 24 साल के नीरज रामपाल के रूप में हुई है। मीनाक्षी राजस्थान से यहां एक्जाम के लिए आई थी। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया। इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

लेकिन इसी दौरान सुभाष पुल से एक अन्य युवती ने भी नदी में छलांग लगाई थी। जिसे बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही मृतक और अन्य युवती के बीच के कनेक्शन को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। इसके अलावा मृतक मीनाक्षी के परिजनों को भी मामले की खबर कर दी गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+