दारू पार्टी कर रहे 29 लड़के-लड़कियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन 29 लोगों में 14 युवतियां भी शामिल हैं। एसीपी कल्पेश चावड़ा ने बताया कि उन्होंने एक प्राइवेट अपार्टमेंट पर छापा मारकर इन सभी को गिरफ्तार किया है।

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में 29 विद्यार्थियों को एक दारू पार्टी से कनेक्शन के चलते गिरफ्तार किया गया है। ये सभी विद्यार्थी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन 29 लोगों में 14 युवतियां भी शामिल हैं। एसीपी कल्पेश चावड़ा ने बताया कि उन्होंने एक प्राइवेट अपार्टमेंट पर छापा मारकर इन सभी को गिरफ्तार किया है। पुलिस कंट्रोल रूम को शिकायत मिली थी कि कुछ छात्र-छात्राएं देर रात उस प्राइवेट अपार्टमेंट में दारू पार्टी कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और 29 स्टूडेंट को गिरफ्तार कर लिया।

दारू पार्टी कर रहे 29 लड़के-लड़कियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ये भी पढ़ें- टीचर ने 10 साल में 200 बच्चों को बनाया हवस का शिकार, पैसों के लिए करता था ब्लैकमेल

पुलिस के अनुसार इन स्टूडेंट में 14 युवतियां होने के अलावा एक विदेशी नागरिक भी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह विदेशी स्टूडेंट दक्षिण अफ्रीका के जोन्सबर्ग का रहने वाला है। यह दारू पार्टी पुष्कर अपार्टमेंट में आयोजित की गई थी जो अहमदाबाद के पल्डी इलाके में है। यह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के काफी पास है। पुलिस ने यह छापा शनिवार की सुबह करीब 3 बजे मारा, जिसके बाद दारू पार्टी कर रहे स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया गया। ये भी पढ़ें- झारखंड की दो नेशनल ताइक्वांडो प्लेयर से कोच ने किया रेप, दिल्ली में FIR

एसीपी कल्पेश चावड़ा के अनुसार अपार्टमेंट से 6 बोतल शराब जब्त की गई है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है और इस बात की छानबीन की जा रही है कि आखिर दारू की ये बोतलें उनके पास आईं कहां से। साथ ही, उन सभी के खिलाफ बॉम्बे प्रोहिबिशन (गुजरात अमेंडमेंट) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत पल्डी पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई है। आपको बता दें कि गुजरात में शराब पीना गैर-कानूनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+