गुजरात: पत्नी को कमरे में बंद कर पुलिस कांस्टेबल ने की अपने 3 बच्चों की निर्मम हत्या

भावनगर। गुजरात के भावनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर तीन बच्चों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। उसने इस वारदात की जानकारी खुद पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कॉन्स्टेबल सुखदेव को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Police constable killed his three children

जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल सुखदेव सियाल की शादी जिज्ञा से 10 साल पहले हुई थी। सुखदेव सियाल का उसकी पत्नी जिज्ञा के साथ आये दिन झगड़ा होता रहता था। रविवार को सुखदेव पत्नी और बालकों के साथ बारिश में नहा रहा था। बारिश में नहाने के बाद सुखदेव का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। इस घटना में तैश में आये पुलिस कांस्टेबल ने पत्नी को कमरे में बंदकर छुरी से अपने बड़े पुत्र खुशाल (7), उधव (5) और मनोनीत गला रेत कर हत्या कर दी।

इसके बाद कांस्टेबल सुखदेव सियाल ने खुद पुलिस को बताया कि, उसने अपने ही बेटों की हत्या कर दी है। मामले की जानकारी मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहीं, बैठे सुखदेव ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। खुद पुलिस भी इस वारदात से हैरान थी। बता दें कि शुक्रवार को ही सबसे बड़े बच्चे का जन्मदिन था, जिसे उन लोगों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया था। वहीं, मानसिक रोगों के डॉक्टर यह मानते हैं ये एक मानसिक बीमारी है। आरोपी को लगता है कि उसके झगड़ों की वजह उसके बच्चे थे। पुलिस ने फिलहाल आरोपी सुखराम को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+