​नित्यानंद कहां है पता नहीं, अब 'लापता' बहनों ने वीडियो जारी कर अपनी वापसी की 5 शर्तें रखीं

अहमदाबाद। विवादास्पद गुरू स्वामी नित्यानंद कहां है, उसका कोई पता नहीं है। हालांकि इस बीच जिन युवतियों के गायब होने की खबरें आई थीं, उनका वीडियो जारी हुआ है। उन दो बहनों ने नित्यानंद पर नहीं, बल्कि अपने ही परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हमारे पिता ने स्वामीजी को फंसाने के लिए हमारे अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। हम वापस आ सकती हैं, लेकिन हमारी मांगें माननी होंगे।'

नित्यानंद पर नहीं, अपने पिता पर लगाए गंभीर आरोप

नित्यानंद पर नहीं, अपने पिता पर लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि, उन युवतियों के पिता ने नित्यानंद पर अपने बच्चों को बंधक बनाने एवं कहीं भगा ले जाने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में नित्यानंद एवं उसके आश्रम की साध्वियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। साथ ही हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका भी दायर की गई है। मगर, उन दो युवतियों ने अपने घरवालों के उलट नित्यानंद का ही समर्थन किया है। पुलिस ने हाल ही नित्यानंद की करीबी 2 साध्वियां गिरफ्तार कर ली थीं, इन युवतियों ने उन साध्वियों को मुक्त करने की शर्त रख दी है। युवतियों का कहना है कि हम तभी वापस आएंगी, जब 5 शर्तें मान ली जाएंगी।'

युवतियों ने कहा— जो 2 साध्वी पुलिस ने पकड़ीं उनको छोड़ दें

युवतियों ने कहा— जो 2 साध्वी पुलिस ने पकड़ीं उनको छोड़ दें

दोनों युवतियों के अभी विदेश में होने की बात सामने आई है। एक युवती की पुलिस से स्काइप के जरिए बातचीत हुई थी। तब उसकी लोकेशन कैरीबियाई देश त्रिनिदाद एंड टोबेगो में ट्रैस हुई थी। युवतियों के परिजनों का कहना है कि नित्यानंद के इशारों पर ही उन्हें पहले उनके होमटाउन बेंगलुरू से अहमदाबाद स्थित आश्रम और फिर विदेश ले जाया गया। जहां उन्हें ब्रेनवॉश किया गया है। वहीं, उन युवतियों ने नित्यानंद की ही तरफदारी की है। युवतियों का कहना है कि अदालत में तभी हाजिर होंगी, जब पुलिस नहीं पकड़ेगी। साथ ही कोई केस नहीं किया जाएगा और आश्रम से गिरफ्तार की गईं दो संचालिकाओं को भी पुलिस छोड़ दे।'

कहां से जारी किया वीडियो, लोकेशन पता नहीं चल रही

कहां से जारी किया वीडियो, लोकेशन पता नहीं चल रही

वहीं, युवतियों का वीडियो सामने आने पर पुलिस टीम उनकी लोकेशन ट्रैस करने में जुट गई। डीएसपी केटी कामरिया ने बताया कि उन दोनों का वीडियो किसी प्राॅक्सी नेटवर्क के जरिए पब्लिश किया गया है, जिससे साइबर पुलिस उनका पता लगाने में अब तक सफल नहीं हो सकी है। इसके अलावा पुलिस यह दावा भी नहीं कर सकती कि वो भारत में हैं।'

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- नहीं पता किस देश में है

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- नहीं पता किस देश में है

वहीं, विदेश मंत्रालय प्रवक्ता के रवीश कुमार ने कहा, ''पुलिस ने नित्यानंद के प्रत्यर्पण के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क करने की बात कही है। मगर, नित्यानंद के देश से भागने की फिलहाल पुलिस या गृह मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वह किस देश में है, इसका भी पता नहीं है। हमें उसकी लोकेशन और नागरिकता के बारे में जानकारी जुटानी होगी।''

'विदेश से पकड़कर लाएंगे, कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई'

'विदेश से पकड़कर लाएंगे, कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई'

पत्रकारों ने जब गुजरात पुलिस से नित्यानंद को लेकर सवाल किया तो कहा गया कि नित्यानंद को विदेश से पकड़कर लाएंगे। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। एसपी एस. वी. असारी ने कहा कि फिलहाल हम नित्‍यानंद की तलाश नहीं कर रहे हैं। पहले हम गिरफ्तार की गईं उन 2 संचालिकाओं से पूछताछ करेंगे, सुबूत जुटाएंगे फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।'

2 संचालिकाओं को 5 दिन की रिमांड पर लिया गया

2 संचालिकाओं को 5 दिन की रिमांड पर लिया गया

बकौल एसपी (ग्रामीण) आरवी असारी, ''उसकी 2 विश्वासपात्र हरिणी चेलप्पन उर्फ मां नित्य प्राणप्रिया नंदा (30) और रिद्धि रविकिरण उर्फ मां नित्य प्रियातत्वा नंदा (24) को 5 दिन की रिमांड पर लिया गया है। इन दोनों पर 4 बच्चों को कथित तौर पर अगवा करने और एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखने का आरोप है। अगवा कर बच्‍चों से चंदा मंगवाने के भी आरोप लगे हैं। जिसकी शिकायत उन बच्चों के परिजनों ने दर्ज कराई हैं।''

बच्चों ने बताया- यातनाएं देकर काम करा रहे थे

बच्चों ने बताया- यातनाएं देकर काम करा रहे थे

इससे पहले बुधवार को पुलिस ने योगिनी सर्वज्ञपीठम आश्रम के 9 और 10 साल के बच्चों से पूछताछ की। तब 2 बच्चों ने बताया कि नित्यानंद के लोगों द्वारा हमें यातना दी जा रही थी और बाल श्रमिक के तौर पर काम करवाया जा रहा था। शहर के ही एक फ्लैट में 10 से ज्यादा दिनों से बंधक बनाकर रखा गया था। अभिभावकों की ओर से दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर आश्रम से मुक्त कराए गए 2 अन्य बच्चों ने भी इसी तरह के आरोप लगाए।

कैरिबियाई देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो के चर्चे

कैरिबियाई देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो के चर्चे

वहीं, मामले में एक अहम क्लू बेंगलुरू की एक युवती का कैरिबियाई देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो में होना है। उस युवती के परिजनों ने बीते दिनों ही हाईकोर्ट में याचिका दायर कर नित्यानंद और उसके आश्रम से जुड़े लोगों के खिलाफ अपने बच्चों को अगवा करने, बंधक बनाने अथवा बहला-फुसलाकर विदेश ले जाने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने उस युवती से स्काइप के जरिए संपर्क किया। उस युवती ने कहा कि वह सेफ और खुश है। ऐसे में पुलिस का मानना है कि नित्यानंद वहीं उसके पास मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+