बदलेगी NCERT की किताब, एंटी मुस्लिम नहीं रहेंगे गुजरात दंगे!

NCERT की किताबों में अब तक गुजरात दंगों को मुस्लिम विरोधी बताया जाता रहा है लेकिन अब कोर्स में बदलाव किया जाएगा।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की कक्षा 12वीं की किताबों में बदलाव किया गया है। ये बदलाव गुजरात में हुए 2002 के दंगों से जुड़े हुए है।

बता दें कि आजाद भारत की सबसे भीषण हिंसा माने जाने वाले गुजरात दंगों को अब 12वीं की किताबों में मुस्लिम विरोधी ना बताकर 'गुजरात दंगा' बताया जाएगा।

बदलेगी NCERT की किताब, एंटी मुस्लिम नहीं रहेंगे गुजरात दंगे!

अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार कोर्स में बदलाव में जुड़ा यह फैसला समीक्षा समिति में लिया गया जिसमें NCERT के साथ-साथ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के प्रतिनिधि में मौजूद थे। बता दें कि साल 2007 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की सरकार में गुजरात दंगों का विषय जोड़ा गया था।

यहां पढ़ाया जाता था ये चैप्टर

NCERT में कक्षा 12वीं की राजनीतिक विज्ञान की किताब 'Politics In India Since Independence के 187वें पन्ने पर Anti-Muslim riots in Gujarat (गुजरात में मुस्लिम विरोधी दंगे) शीर्षक के साथ छात्रों को पढ़ाया जा रहा था।

इससे पहले एक हफ्ते पहले ही NCERT ने 12वीं कक्षा की राजनीति-विज्ञान की पाठ्यपुस्तक से पूर्वी दक्षिण-पूर्व एशिया का मानचित्र बदलने का फैसला लिया गया था। इस मानचित्र में अक्साई चीन के हिस्से को कथित रूप से विवादित क्षेत्र दिखाया गया है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+