VIDEO: मालदीव से गुजरात पहुंचा सी-प्लेन, इस सेवा की शुरुआत कराने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी आएंगे PM मोदी

अहमदाबाद। कोरोना महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए दौरा होगा। यहां 31 अक्टूबर को मोदी देश की पहली सी-प्लेन सेवा (Sea Plane/यानी पानी पर चलने वाला जहाज) का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए एक सी-प्लेन मालदीव से उड़कर रविवार सुबह केरल के कोच्चि तक पहुंचा, जहां से रीफ्यूलिंग के बाद अहमदाबाद लाया गया। इस विमान को स्पाइसजेट कंपनी ने किराए पर लिया है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि, स्पाइसजेट टेक्निक का ट्विन ओटर-300 सीप्लेन अब नर्मदा की केवडिया कॉलोनी पहुंच गया है। सी-प्लेन सर्विस शुरू होने पर इस तरह के एक प्लेन में 12 यात्री सवार हो सकेंगे। सी-प्लेन स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से साबरमती तक उड़ा करेंगे। दोनों के बीच दूरी करीब 205 किलोमीटर है।

Recommended Video

    Gujarat: 31 October को PM Modi देश के पहले Seapalne Service का करेंगे उद्घाटन | वनइंडिया हिंदी
    PM Modi will Visit Statue of Unity, Seaplane service to be start on 31st October

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही अपने एक बयान में कहा, ''इस महीने की 31 अक्टूबर को केवड़िया के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मुझे मिलेगा।'
    बताते चलें कि, मोदी गुजरात में पहले ही सी-प्लेन में सफर कर चुके हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने सूबे में सी-प्लेन लाने की बात कही थी। हालांकि, यह सर्विस अब जाकर शुरू होने जा रही है। केंद्रीय नौवहन मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी देते हुए है कि,''साबरमती रिवरफ्रंट से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिये भारत की पहली सीप्लेन सेवा की शुरुआत 31 अक्टूबर से हो सकती है। यह देश के लिये एक नयी शुरुआत होगी। इसके लिए दोनों छोर पर बुनियादी संरचना तैयार है। एक बार शुरू हो जाने के बाद इस मुहिम से पर्यटन को भी काफी फायदा मिलेगा।

    PM Modi will Visit Statue of Unity, Seaplane service to be start on 31st October

    गुजरात सरकार ने इस साल जुलाई में सीप्लेन सेवा के लिए क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत चार जल एयरोड्रमों के निर्माण के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के साथ त्रिपक्षीय समझौते में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। मांडविया के मुताबिक अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो सेवा की शुरुआत 31 अक्तूबर को हो जाएगी।

    PM Modi will Visit Statue of Unity, Seaplane service to be start on 31st October

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+