मोदी के साथ 7 RCR में रहने को तैयार हैं जशोदाबेन

jasodaben
अहमदाबाद। देश के मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात को गुडबॉय कर दिल्ली आ चुके हैं। मोदी 26 मई को देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी के दिल्ली आते ही पत्नी जसोदाबेन भी चारधाम यात्रा से वापस लौट चुकी है। एक निजी चैनल के साथ बातचीत के दौरान पत्नी जसोदाबेन में मोदी के साथ रहने की तमन्ना जाहिर की।

पत्नी जशोदाबेन ने कहा है कि उन्हें मोदी की पत्नी होने पर गर्व है और अगर आमंत्रित किया जाए तो उन्हें उनके साथ प्रधानमंत्री निवास सात रेसकोर्स रोड में रहने में कोई आपत्ति नहीं है। जसोदाबेन ने कहा कि वो भले ही मोदी से अलग रह रही हो, लेकिन उनमें तलाक नहीं हुआ है। उन्हें मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर सबसे अधिक खुशी हुई है और अगर बुलाया जाएगा तो वह उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी जाएंगी।

जशोदाबेन ने आज यहां एक गुजराती चैनल से साक्षात्कार में कहा जब मोदी ने 9 अप्रैल को वडोदरा लोकसभा चुनाव के नामांकन पत्र में पहली बार सार्वजनिक तौर पर मेरा नाम पत्नी के तौर पर लिखा तो मुझे उनके इस इजहार पर बहुत खुशी हुई। असल में मैं बहुत रोमांचित हो गई थी। उनके प्रधानमंत्री बनने पर भी पूरे देश को जितनी खुशी हुई है उससे भी ज्यादा मुझे खुशी है।

जशोदाबेन ने कहा कि शादी के बाद वह जितने भी समय मोदी के साथ रहीं उन्होंने उनके साथ अच्छा व्यवहार किया और पढ़ाई जारी रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया। अलग होने से सवाल पर जसोदाबेन ने कहा कि चूंकि मोदी ने अपनी जिंदगी देश सेवा में अर्पण कर दी है इसलिए उन्होंने व्यक्तिगत जीवन और संसार का त्याग किया।

उन्होंने कहा कि मोदी के लिए देश सेवा ही सर्वोपरि है। अपनी इच्छा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह अब भी उन्हें अपने साथ रहने के लिए आमंत्रित

करें तो वह ऐसा करने को तैयार हैं। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने मोदी के प्रधानमंत्री बनने के लिए क्या मन्नते मांगी थी। जशोदाबेन ने कहा कि यह निजी बातें हैं इसलिए वह इस पर कुछ नहीं कहेंगी। उन्होंने पत्रकार से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें मोदी की भव्य जीत का समाचार यात्रा के दौरान ट्रेन में ही मिल गया था। समाचार सुनते ही ट्रेन में लोग खुशी से झूमने लगे थे। उन्होंने कहा कि मोदी हर काम में सफल हो इसकी मन्नत उन्होंने मांग रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+