अहमदाबाद में पुलिस-प्रवासी मजदूरों के बीच झड़प, पत्थर लगने से कई सिपाही जख्मी, गाड़ियां तोड़ीं
अहमदाबाद। गुजरात में के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में आज पुलिस और प्रवासी मजदूरों के बीच जमकर टकराव हुआ। घर लौटने की जिद पर अड़े अन्य राज्यों के लोगों ने उग्र होकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर जोन-1 की पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को देख प्रवासी और ज्यादा भड़क गए। उन्होंने पथराव शरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने भी भीड़ को खदेड़ने का प्रयास किया।
Recommended Video

उग्र प्रवासियों का पुलिस से टकराव
झड़प के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आईं। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस पर पथराव के दौरान दो वाहनों को निशाना बनाया गया। अपने गृह राज्यों में वापस जाने को जुटे कामगार उग्र हो गए। उन्होंने एक निर्माण स्थल के कार्यालय में तोड़फोड़ भी की।

2 गाड़ियां टूटीं, 250 लोगों को पकड़ा
इस मामले में अहमदाबाद जोन-1 के डीसीपी प्रवीण मल ने कहा कि, वास्तुपुर में जब पुलिस ने उन लोगों को काबू करने की कोशिश की तो उन्होंने सिपाहियों पर पथराव किया। पुलिस की 2 गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने कार्रवाई के मर्तबा 250 लोगों को राउंड-अप किया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल स्थिति नियंत्रण में हैं।

लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ ड्रोन का इस्तेमाल
वहीं, लॉकडाउन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने नया प्रयोग करते हुए बैलून (गुब्बारे) पर कैमरे लगाए हैं। इनके साथ रोशनी की भी व्यवस्था की गई है, ताकि आस-पास के इलाके पर 24 घंटे नजर रखी जा सके। सूरत की बहु मंजिला इमारत की छत पर रस्सी से बंधा बैलून लगाया गया है। जिसमें दो कैमरे फिट किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications