हत्या कर कटर से किए लाश के 100 टुकड़े, सिर और अंगुलियां साथ ले गया हत्यारा

अहमदाबाद। अहमदाबाद के असलाली में एक चायवाले ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी दुकान के सामने काले रंग के दो बैग पड़े हैं। बैग में से दुर्गंध आ रही है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों बैगों को खोलकर देखा तो पुलिस के होश उड़ गए।

बैगों में थे लाश के 100 टुकड़े

बैगों में थे लाश के 100 टुकड़े

मामला सरदार पटेल रिंगरोड पर स्थित असलाली गांव के पास का है। सोमवार सुबह चायवाले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दो बैगों को खोलकर देखा तो उसमें युवक की लाश के करीब 100 टुकड़े पड़े थे। लाश का सिर और अंगुलियां नहीं थीं। लाश 25 से 30 साल के किसी युवक की लग रही है। मामला सामने आने के बाद दो दिन बीत चुके है, लेकिन अभी तक युवक की पहचान व हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।

कटर से किए शव के 100 टुकड़े

कटर से किए शव के 100 टुकड़े

पुलिस उपाधीक्षक के.टी कामरिया ने बताया कि हत्या करने के बाद शरीर के शव टुकड़े कर दो बैग में भर दिये है। जबकि उसका सिर और अंगुलनिया नहीं है। जांच में स्पष्ट हुआ है कि कटर से शव के 100 टुकड़े किए गए हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव का डीएनए टेस्ट किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

चायवाले ने बताया कि रविवार की रात को जब वह दुकान बंद कर गया था तो यहां कुछ नहीं था। ऐसा माना जा रहा है कि सोमवार तड़के बैग को यहां फेंका गया हो। पुलिस ने आसपास के इलाकों और थानों में लापता हुए युवको की सूचना देने के आदेश दिए हैं। घटना के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+