पति के नॉनवेज खाने से नाराज हुई पत्नी ने मांगा तलाक, पढ़िए पूरा मामला

23 वर्षीय महिला का नाम रीमा दोशी है। रीमा दोशी ने बताया कि वो जैन समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और शुद्ध शाकाहारी हैं। उन्होंने बताया कि मैं प्याज, आलू, बैंगन और लहसून भी नहीं खाती।

अहमदाबाद (गुजरात)। एक महिला ने अपने पति से तलाक की मांग की है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पति पर परेशान करने और झूठ बोलने का आरोप लगाया है। इस महिला का आरोप है कि उसके पति ने शादी के बाद नॉनवेज नहीं खाने का वादा किया था, लेकिन शादी होते ही उसने अपना वादा तोड़ दिया। आखिरकार पति के नॉनवेज खाने से परेशान महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, साथ ही तलाक भी मांगा है।

पति के नॉनवेज खाने से नाराज हुई पत्नी ने मांगा तलाक

महिला ने पति पर वादा तोड़ने और परेशान करने का लगाया आरोप

23 वर्षीय महिला का नाम रीमा दोशी है। रीमा दोशी ने बताया कि वो जैन समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और शुद्ध शाकाहारी हैं। उन्होंने बताया कि मैं प्याज, आलू, बैंगन और लहसून भी नहीं खाती। उन्होंने बताया कि मैंने अपनी पति से शादी के पहले वादा लिया था कि वो शादी के बाद नॉनवेज नहीं खाएंगे। उस समय उन्होंने वादा कर लिया लेकिन बाद में वो इससे पीछे हट गए। अहमदाबाद मिरर में छपी खबर के मुताबिक 6 साल पहले रीमा और करन चंदेला के बीच प्यार बढ़ा। करन रीमा के घर के सामने ही एक कंप्यूटर की छोटी सी दुकान पर काम करता था। करन बिहार का रहने वाला है और नॉनवेज खाता था। रीमा को जब ये पता चला तो उसने करन से नॉनवेज छोड़ने के लिए कहा। रीमा ने कहा कि उसके समुदाय में नॉनवेज प्रतिबंधित हैं। ऐसे में अगर उसे शादी करनी है तो नॉनवेज छोड़ना होगा। उस समय करन ने वादा किया कि वो शादी के नॉनवेज नहीं खाएगा। इसी शर्त के बाद रीमा ने करन को अपने माता-पिता से मिलवाया। हालांकि रीमा के माता-पिता शादी के लिए तैयार नहीं हुए लेकिन बेटी की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा। आखिर में वो शादी के लिए तैयार हो गए।

फिलहाल महिला थाने में दर्ज मामले में पुलिस की ओर से दोनों पक्षों को तलाक नहीं लेने के लिए समझाया गया। वहीं महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वो घर पर कभी नॉनवेज नहीं खाता, जब भी वो घर से बाहर रहता है तभी नॉनवेज खाता है। करन ने बताया कि उसने कभी रीमा पर नॉनवेज खाने का दबाव नहीं बनाया। फिलहाल पुलिस ने तलाक के इस मामले में दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। लेकिन रीमा तलाक से पीछे हटने को तैयार नहीं है। महिला का कहना है कि उसके पति ने उसका विश्वास तोड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+