'जिगोलो बनोगे', महिला ने फेसबुक पर दिया ऑफर और टीचर से करवाया ये सब

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले 29 वर्षीय आयुर्वेद टीचर को फेसबुक पर महिला की रिक्वेट एक्सेप्ट करना भारी पड़ गया। महिला ने टीचर को जाल में फंसाकर ऐसा धोखा दिया जिसे वह जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। पीड़ित ने पुलिस को अपनी व्यथा बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

जिगोलो बनने का दिया ऑफर

जिगोलो बनने का दिया ऑफर

पीड़ित शख्स की एफआईआर के मुताबिक, करीब एक महीने पहले टीचर के फेसबुक आईडी पर 'फिरोजा अल गुजरात' नाम की फेसबुक आईडी से रिक्वेस्ट आई। प्रोफाइल पर एक महिला की तस्वीर लगी हुई थी। रिक्वेस्ट ऐक्सेप्ट करने के पांच दिन बाद फिरोजा ने टीचर से बात शुरू की और कहा कि उसके संपर्क में कुछ ऐसी महिलाएं हैं, जो सेक्स के लिए पुरुष चाहती हैं और वे इसके एवज में पैसा भी देंगी। इसके बाद टीचर को एक महिलाओं की तस्वीरें भेजीं।

वीडियो कॉल पर दिखाया नग्न शरीर

वीडियो कॉल पर दिखाया नग्न शरीर

टीचर महिला के जाल में फंस गया। फिरोजा ने कहा टीचर से एक अकाउंट बनवाया और बतौर फीस 6500 रुपए जमा करने के लिए कहा। इसके बाद टीचर से कहा कि उसे मेडिकल टेस्ट भी कराना होगा, जिसके लिए उसे अपने सारे कपड़े उतारने होंगे। वीडियो कॉल के जरिए टीचर ने महिला को बिना कपड़ों के अपना पूरा शरीर दिखाया।

वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने लगी फिरोजा

वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने लगी फिरोजा

फिरोजा ने टीचर का नग्न वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और फिर इसे वायरल करने की धमकी देते हुए 30 हजार रुपए की डिमांड कर दी। फिरोजा ने कहा कि अगर उसने जल्द पैसे नहीं दिए तो डिमांड बढ़ती जाएगी। टीचर के 30 हजार देते ही फिरोजा ने पांच लाख रुपए की डिमांड कर दी। परेशान होकर टीचर ने फिरोजा से आत्महत्या करने की बात कही, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। अब पीड़ित टीचर ने पुलिस से गुहार लगाई है। निकोल पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एचबी जाला ने कहा कि उनके पास संदिग्ध लोगों की लिस्ट है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+