वडनगर: जिस रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी ने कभी बेची थी चाय, बदलेंगे उसके हालात

लोकसभा चुनाव के दौरान यह बात सामने आई थी कि पीएम मोदी बचपन के दिनों में अपने पिता के साथ वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे।

नई दिल्ली। उत्तरी गुजरात स्थित वडनगर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। यह वही स्टेशन है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बचपन के समय अपने पिता के साथ चाय बेचा करते थे। रेलवे राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि इस स्टेशन की हालत सुधारने के लिए पहले ही 8 करोड़ रुपए आवंटित किए जा चुके हैं।

वडनगर: जिस रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी ने कभी बेची थी चाय, बदलेंगे उसके हालात

पश्चिम रेलवे के अंतर्गत मेहसाणा तरंगा हिल मीटर गेज सेक्शन पर वडनगर रेलवे स्टेशन स्थित है। इस सेक्शन को भी ब्रॉड गेज में तब्दील किया जाएगा। सिन्हा ने कहा कि इस काम के लिए 8 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

इस प्रोजेक्ट के तहत होगा काम

अहमदाबाद के डिविजिनल रेलवे मैनेजर दिनेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने वडनगर रेलवे स्टेशन के विकास के लिए 8 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। यह काम राज्य पर्यटन विभाग की ओर से वडनगर मोढेरा पाटन टूरिस्ट सर्किट के तहत 100 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा।

दिनेश कुमार ने संभावना जताई कि इस साल स्टेशन की शक्ल सूरत बदल जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वडनगर तक ट्रैक को मीटर से ब्रॉड गेज करने का काम भी इस साल पूरा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+