युवती को प्रेमी ने मिलने बुलाया, फिर फोन नहीं उठाने की बात पर 15 थप्पड़ जड़े, खोज रही पुलिस

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके से गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के बीच ऐसा विवाद हुआ कि मामला महिला पुलिस थाने पहुंच गया। एक युवक के राजस्थान की रहने वाली युवती से प्रेम संबंध थे। जो कि,अहमदाबाद में एक बैंक में क्लर्क है और शाहीबाग इलाके में रहती है। उसका कहना है कि, बॉयफ्रेंड की खराब आदतों की वजह से मैं उससे रिलेशन नहीं रखना चाहती थी। उसने मुझे मिलने के लिए बुलाया। फिर सरेआम गाल पर 15 थप्पड़ मारे। उस पर कार्रवाई हो।'

Lover Called Girlfriend To Meet Her And then Slapped her many times

संवाददाता ने बताया कि, आरोपी ​प्रेमी के खिलाफ पुलिस थाने में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। यह पता चलने के बाद से ही वह फरार है। वहीं, पुलिस उसकी तलाश करने में जुटी है। प्रकरण के बारे में जानकारी मिली है कि, युवती ने उसके फोन उठाने बंद कर दिए थे। फोन रिसीव नहीं किए जाने से वह गुस्साया हुआ था। दोनों मिले तो उनमें ​झगड़ा गया। फिर उसने प्रेमिका के सरेआम थप्पड़ जड़े।

Lover Called Girlfriend To Meet Her And then Slapped her many times

युवती की शिकायत में बताया गया, "बैंक बंद होने के बाद मैं बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी वो मेरे पास आया और रिवरफ्रंट पर मिलने को कहा। जब मैंने उसे मना किया तो जबरन बाइक पर बिठा लिया। उसके बाद मुझे साबरमती रिवरफ्रंट ले गया। जहां पहुंचते ही फोन रिसीव न करने की बात पर झगड़ने लगा। मुझे बहुत पीटा। गाल पर थप्पड़ मारे। मैंने कहा कि, 'तुमसे रिलेशन नहीं रखना चाहती।' इस तरह इनकार करने पर वह मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+