Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नमस्ते ट्रंप: 4 साल में तैयार हुआ यह सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, फिर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड का साक्षी

अहमदाबाद. गुजरात में अहमदाबाद के मोटेरा में स्थित सरदार पटेल स्टेडियम क्रिकेट से जुड़ा विश्व रिकॉर्ड तो अपने नाम कर ही चुका है, अब अगले हफ्ते यह कुछ और रिकॉर्ड भी बनाएगा। यहां 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम को 'नमस्ते ट्रंप' नाम दिया गया है, जिसके एक लाख से ज्यादा दर्शक साक्षी बनेंगे। वहीं, यह स्टेडियम भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। क्योंकि, यह पहली बार दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र (भारत) और सबसे पुराने लोकतंत्र (अमेरिका) के राष्ट्राध्यक्षों को साझा मंच प्रदान करेगा।

Recommended Video

    Motera Stadium Ahemdabad: World का सबसे बड़ा स्टेडियम, जहां मिलेंगे Modi Trump | वनइंडिया हिंदी
    दुनिया की सबसे प्रसिद्ध हस्तियां आएंगी उद्घाटन में

    दुनिया की सबसे प्रसिद्ध हस्तियां आएंगी उद्घाटन में

    ट्रंप और मोदी, दोनोंं इस क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन भी करेंगे। इस अवसर पर ट्रंप की पत्नी और यूएस की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी उपस्थित रहेंगी। साथ ही बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां, क्रिकेट के नामचीन सितारे और राजनेता भी इसके गवाह बनेंगे। सरकार की ओर से मास्टर ब्लॉस्टर सचिन तेंदुलकर, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली को खास तौर पर आमंत्रित किया गया है। बीसीसीआई ने हाल ही, खिली धूप वाली पूरी तरह से तैयार मोटेरा स्टेडियम की फोटो साझा की थी। उससे कुछ दिनों पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी इस स्टेडियम की तस्वीर साझा की थी।

    यहां पहले ही बन चुके हैं क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स

    यहां पहले ही बन चुके हैं क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स

    नया मोटेरा स्टेडियम बनने से पहले ही, यहां पुराने मोटेरा स्टेडियम पर क्रिकेट के कई विश्व कीर्तिमान बन चुके हैं। 'लिटिल मास्टर' सुनील गावस्कर ने वर्ष 1987 में यहीं पर टेस्ट क्रिकेट में पहली बार दस हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया था। हरफनमौला कपिल देव ने न्यूजीलैण्ड के रिचर्ड हैडली के सर्वाधिक 432 टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा था। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक यहीं पर जड़ा था। इसी मैदान पर भारत ने वर्ष 2011 में विश्व कप क्वार्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के लगातार मैच जीतने का रथ रोका था। इस तरह, भारतीय इतिहास के कई किक्रेट के सितारे यहां दम दिखा चुके हैं।

    इस तरह चार साल में तैयार हुआ नया मोटेरा

    इस तरह चार साल में तैयार हुआ नया मोटेरा

    पुराने मोटेरा स्टेडियम पर अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच नवम्बर 2014 में खेला गया था। उसके बाद वर्ष 2015 में पुराने स्टेडियम को तोडऩे के बाद इसी जगह पर नया स्टेडियम बनाने की शुरुआत की गई। नए स्टेडियम के लिए भूमि पूजन जनवरी 2017 में किया गया था और करीब तीन वर्षों के निर्माण के बाद यह स्टेडियम तैयार हुआ। अब कुल चार वर्षों बाद इसका उद्घाटन होने जा रहा है। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता एक लाख दस हजार से भी ज्यादा है।

    जनवरी 2017 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य

    जनवरी 2017 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य

    इस स्टेडियम के बारे में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का कहना है कि, मार्च 2020 में यहां एशिया XI और वर्ल्ड XI के बीच उद्घाटन मैच खेला जा सकता है। गुजरात क्रिकेट एसोसियेशन ने कहा है कि, मार्च 2020 तक स्टेडियम के सभी काम पूरे हो जाएंगे। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष परिमल नाथवानी ने ट्वीट कर स्टेडियम के निर्माण की तस्वीरें साझा की थीं। नाथवानी ने कहा था कि इसी साल यह स्टेडियम बन जाएगा। मालूम हो कि, वर्ष 2017 की जनवरी में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

    64 एकड़ में फैले ग्राउंड की दर्शक क्षमता सबसे ज्यादा

    64 एकड़ में फैले ग्राउंड की दर्शक क्षमता सबसे ज्यादा

    मोटेरा स्टेडियम के लिए ऑस्ट्रेलिया की कंपनी पॉप्यूलस ने काम किया। 64 एकड़ में फैले इस ग्राउंड की दर्शक क्षमता सबसे अधिक है, जो ऑस्ट्रेलिया के एमसीजी के मुकाबले करीब 10 हजार ज्यादा है। इस स्टेडियम में 76 कॉरपोरेट बॉक्स, चार ड्रेसिंग रूम के अलावा तीन प्रैक्टिस ग्राउंड भी होंगे। इसके अलावा इंडोर क्रिकेट एकेडमी और ओलिंपिक के मानक के अनुसार स्वीमिंग पूल, स्क्वैश एरिया और टेबल टेनिस एरिया भी तैयार किया जा रहा है।

    3D थिएटर की व्यवस्था भी की गई है दर्शकों के लिए

    3D थिएटर की व्यवस्था भी की गई है दर्शकों के लिए

    मोटेरा स्टेडियम में स्टेडियम में एक 3D थिएटर की व्यवस्था भी की गई है। यहां फ्लड लाइट की जगह एलईडी लाइट लग रही है। सोलर पैनल के अलावा 65 रैन वाटर हर्वेस्टिंग पिट्स भी बनाए गए हैं। वहीं, दर्शकों की सहूलियत के लिए 300 मीटर की दूरी पर ही मेट्रो स्टेशन भी बनाया जाएगा। सरदार पटेल स्टेडियम से पहले यहां बने मोटेरा स्टेडियम की दर्शक क्षमता केवल 54000 थीं। गुजरात के इस स्टेडियम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह औऱ रिलायंस इन्डस्ट्रीज के कोर्पोरेट विभाग के वाइस प्रेसिडेंट परिमल नथवानी का बडा सहयोग है।

    ये हैं सरदार पटेल स्टेडियम की अन्य खूबियां

    ये हैं सरदार पटेल स्टेडियम की अन्य खूबियां

    अहमदाबाद के मोटेरा में इस स्टेडियम को 63 एकड़ में बनाया गया है। भारत की पहली इंडोर क्रिकेट एकेडमी इसका एक और मुख्य आर्कषण होगी। इसके अलावा प्रैक्टिस के लिए तीन अलग मैदान होंगे। इतना ही नहीं, यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस 50 कमरे, एक ओलिंपिक साइज स्विमिंग पूल और 73 कॉर्पोरेट बॉक्स होंगे।

    भूकंप का असर नहीं होगा इस स्टेडियम पर

    भूकंप का असर नहीं होगा इस स्टेडियम पर

    नवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम हर लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इस स्टेडियम से महज 300 मीटर की दूरी पर मेट्रो स्टेशन है। इसमें नॉर्मल फ्लड लाइट्स की बजाए एलईडी लाइट्स हैं। नए स्टेडियम पर भूकंप का भी असर नहीं होगा।

    30,00 कार और 10,000 बाइक हो सकती हैं पार्क

    30,00 कार और 10,000 बाइक हो सकती हैं पार्क

    यहां 3,000 कारों और 10,000 मोटर साइकिलों को पार्क किया जा सकता है। विगत जनवरी माह में परिमल नथवाणी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि यह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम से भी बड़ा स्टेडियम होगा। यह गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन का भी ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह देश के लिए गौरव का प्रतीक बन जाएगा।

    यहां कपिल देव ने भी खेला था मैच

    यहां कपिल देव ने भी खेला था मैच

    यहां जो पुराना स्टेडियम था उसकी दर्शक क्षमता 54 हजार थी। सुनील गावस्कर ने पुराने स्टेडियम में ही 10 हजार टेस्ट रन पूरे किए थे। कपिल देव ने भी इसी मैदान पर सर रिचर्ड हैडली के 432 विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ा था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+