हार्दिक की दोबारा गिरफ्तारी पर पत्नी बोली- शेर है वो नहीं डरता किसी गिरफ्तारी से, पूरी सियासत डरी हुई है उसकी दहाड़ों से..
Recommended Video
अहमदाबाद. कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल गुजरात में अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद हैं। राजद्रोह के एक मामले में उन्हें जमानत मिलने के एक दिन बाद गुरुवार को फिर गिरफ्तार कर लिया गया। हार्दिक की दोबारा गिरफ्तारी पर उनकी पत्नी किंजल पटेल ने ट्विटर पर फिर प्रतिक्रिया दी। किंजल ने शुक्रवार को शायराना अंदाज में कहा, ''शेर है वो नहीं डरता किसी गिरफ्तारी से, पूरी सियासत डरी हुई है उसकी दहाड़ों से..।''

इसलिए हार्दिक को दोबारा भेजा गया जेल
गांधीनगर जिला पुलिस ने हार्दिक पटेल को 2017 में बिना पुलिस की अनुमति के रैली करने के मामले में गिरफ्तार किया है। उस दौरान हिंसा भड़की थी। इससे पहले अहमदाबाद की एक स्थानीय अदालत ने हार्दिक को जमानत दे दी थी, जिसके चार दिन पहले उन्हें 2015 के एक राजद्रोह के मामले में निचली अदालत में पेश नहीं होने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

शुक्रवार को हार्दिक की पत्नी किंजल ने भाजपा सरकार पर दोबारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हार्दिक पटेल शेर है। वो नहीं डरता किसी गिरफ्तारी से। ना ही जेल की सलाखों से। वह आज कैद है, क्योंकि पूरी सियासत डरी हुई है उसकी दहाड़ों से।''
इससे पहले किंजल ने कहा था कि, कभी किसी को इतना भी न डराओ कि डर ही ख़त्म हो जाए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- ''भारत के इतिहास में पहली बार एक 26 साल के युवा को रोकने के लिए सरकार को इतना गिरते हुए देख रही हूँ कि प्रशासन को कठपुतली की तरह नचाया जा रहा है। इन लोगों में हार्दिक का ख़ौफ़ इतना बढ़ गया है कि ज़मानत मिलने के बाद भी कल ये दोबारा धरपकड़ करने में शर्म से परहेज़ नहीं करेंगे। खैर, ये ख़ौफ़ होना भी चाहिए। कुछ और ना सही बुज़दिली की मिशाल तो बन रही है ये सरकार। आने वाली पीढ़ियाँ पढ़ा करेंगी कि एक युवा ऐसा भी था, जिसकी गर्जना से सिंहासन हिला करते थे।''












Click it and Unblock the Notifications