साबरमती की सेंट्रल जेल में फांसी पर लटका मिला कैदी, बैरक में अकेले बंद कर दिया गया था उसे
अहमदाबाद. गुजरात में सबसे सुरक्षित जेलों में से एक साबरमती सेंट्रल जेल में एक युवा कैदी फांसी पर लटका मिला। उसकी पहचान मोहद सहेजाद उर्फ संजू मोहद पठान (28) के रूप में हुई। वह अपनी बैरक में अकेला ही था। ऐसे में परिजनों ने घटना पर शंका जताते हुए पैनल डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम एवं वीडियो रिकार्डिंग करने की मांग की है।

28 वर्षीय मोहद सहेजाद की मौत जेल में हुई
जानकारी के अनुसार, मोहद सहेजाद उर्फ संजू मोहद पठान वस्त्रापुर में लूट और हत्या के मामले में 3 वर्ष से जेल में था। आज सुबह वह साबरमती सेंन्ट्रल जेल में दवाखाना के पास स्थित बैरक में मृत मिला। पुलिस ने बताया कि फांसी रूमाल से लगाई गई थी।

हर समय गुस्से में दिखता था वह
राणिप पुलिस थाना के थानाप्रभारी जे.बी-खांभला ने बताया कि मोहद सहेजाद उर्फ संजू मोहद पठान गत एक सप्ताह से आवेश में था और हर समय गुस्से में दिखता था। जिसके चलते जेल के अधिकारियों ने उसे एक बैरक में अकेले रख दिया था। अब उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच-पड़ताल जारी है।

इस मामले में 3 साल पहले जेल हुई थी
पुलिस ने बताया कि उक्त कैदी पर वस्त्रापुर स्थित विधानगर के फ्लैट में 2017 में लूट के आरोप थे। उसने वृद्धा की हत्या कर ब्रेसलेट, मंगलसूत्र, 15000 रुपये नकद सहित कुल 2.67 लाख रुपये की लूट मचाई थी। इन्हीं आरोपों में उसे वस्त्रापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications