आसमान से बरसी आफत, गुजरात में 70 की मौत, कश्मीर में बढ़ा खतरा

अहमदाबाद। अरब सागर पर निम्न दबाव के चलते गुजरात में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्मी से बेहाल जो लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे अब वहीं बारिश उनके लिए मौत बनती जा रही है।

आसमान ने बरसी इस आफत ने हालात बद से बदतर कर दिए है। चारों ओर बस पानी ही पानी दिखाई पड़ रहा है। बाढ़ की चपेट में आने से 70 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 36 लोगों की मौत अमेरली जिले में ही हुई है। राजकोट में भारी बारिश के चलते बाढ़ में 1000 लोग फंसे हुए हैं। सूरत में बिजली के 215 पोल गिर गए हैं। राज्‍य में शेर तक जंगल से निकल कर सड़कों पर आ गए हैं। तस्वीरों में देखें कैसे आसमान से आफत बन कर आई बाढ़ ने गुजरात में मचाई तबाही

तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

गुजरात के अमेरली में सबसे ज्यादा मौते हुई है। यहां अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि भावनगर, जूनागढ़ एवं सुरेन्द्रनगर में तीन-तीन लोग मरे हैं।

मौत ही मौत

मौत ही मौत

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दाहोद, मेहसाणा, मोरबी और सूरत में दो-दो लोगों की मौत हुई है, जबकि खेड़ा, पोरबंदर एवं वलसाड में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।

जलमग्न हुआ सबकुछ

जलमग्न हुआ सबकुछ

बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए भारतीय वायुसेना के जवान तत्पर है। लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

बाढ़ से ताबही

बाढ़ से ताबही

राज्य में आए इस भीषण बाढ़ के बाद सीएम आनंदीबेन पटेल ने प्रभावित जिलों का हवाई दौरा किया।

लोगों को बचाने की कोशिश

लोगों को बचाने की कोशिश

राहत और बचाव कार्य में लगे जवान लोगों को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

कैसे बचाए जान

कैसे बचाए जान

बाढ़ से जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण पुल ढ़ह गए हैं। लोग फंसे हुए हैं।

बाढ़ से तबाही

बाढ़ से तबाही

गुजरात के ऊपर निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना है। इसका असर सौराष्ट्र और आसपास के इलाकों में जाता है। दबाव वाला यह क्षेत्र पूर्वोत्तर की तरफ खिसक रहा है। तब तक गुजरात में भारी बारिश होने के आसार हैं।

कश्मीर में बढ़ी मुश्किलें

कश्मीर में बढ़ी मुश्किलें

देश के अन्य हिस्सों में भी मानसून लोगों के लिए मुश्किल खड़ा कर रहा है। उत्‍तराखंड में चार धाम यात्रा रोक दी गई है। कश्‍मीर में बाढ़ की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+