अहमदाबाद: शारदा बेन हॉस्पिटल में भर्ती 23 प्रेग्नेंट महिलाएं कोरोना पॉजिटिव, सभी सिविल अस्पताल रेफर
अहमदाबाद। कोरोना से मचे कोहराम के बीच अहमदाबाद में महानगर पालिका द्वारा संचालित शारदा बेन हॉस्पिटल में प्रेग्नेंट महिलाओं के भर्ती होने की संख्या बढ़ी है। जहां से चिंताजनक खबर यह सामने आई है कि, अस्पताल में भर्ती 26 में से 23 गर्भवती महिलाएं कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्हें सिविल अस्पताल रेफर किया जा रहा है। 26 महिलाएं शारदा बेन हॉस्पिटल में दिन पहले प्रसूति के लिए ही भर्ती हुई थीं। यानी, एक तरफ प्रसूति समेत कई बीमारियों के इलाज नहीं हो पा रहे, वहीं अब कोरोना भी महिलाओं को शिकार बना रहा है।

अहमदाबाद में कोरोना के 261 नए मामले सामने आए
जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल हॉस्पिटल में एक और रेसीडेंट डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में आ गया है। पूरे शहर में संक्रमण के 261 नए मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही एक दिन में 14 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मगर, विभाग का कहना है कि, 15 दिनों बाद मौतों की संख्या में कमी आई है। 29 अप्रैल को 12 मौतें दर्ज की गई थी। इसके बाद शुक्रवार को मौत का आंकड़ा 14 हुआ।

इधर, नेवी शिप गर्भवती महिलाओं को लेकर रवाना
पोरबंदर से जानकारी दी गई कि, भारतीय नौसेना का जहाज गर्भवती महिलाओं-बच्चों को लेकर मालदीव से रवाना हुआ है। इस पूरी प्रक्रिया में प्रोटोकाल का ध्यान रखा गया। नौसेना के उस जहाज जलश्व में 588 भारतीय नागरिक सवार हैं। वह 15 मई को वहां से चला है।












Click it and Unblock the Notifications