कोर्ट में बोला पति- मायके जाकर शराब बेचती है बीवी, मुझे खाना भी नहीं देती, जल्द तलाक दिलवाएं
अहमदाबाद. जब कभी शराब को लेकर पत्नी पति के झगड़े की खबर आती है तो समाज में यही माना जाता है कि जरूर पति शराबी होगा और पत्नी को पीटता होगा। इसलिए, पत्नी तलाक भी ले लेती हैं। मगर, गुजरात में अहमदाबाद के फेमिली कोर्ट में एक अलग तरह का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए तलाक मांगा है।

पति ने कहा है कि मेरी पत्नी अपने मायके में शराब बेचती है। उसके अन्य पुरुषों से भी संबंध हैं। वह अक्सर पड़ोस के मायके चली जाती है और खाना भी बनाकर नहीं देती। मुझे उससे तलाक दिलवाया जाये।'
पति ने यहां तक कहा कि मैंने उसे पड़ोसी युवक के साथ आपतिजनक हालत में भी देखा था। तब पत्नी ने मुझसे मांफी मांगी थी और बच्चों के भविष्य के मद्देनजर मैंने उस समय उसे माफ भी कर दिया था। मगर, अब उसके साथ नहीं रह सकता।'

पति ने आगे कहा, 'मेरे सास-ससुर शराब का धंधा करते हैं और इसलिए पत्नी भी वही काम करती है। वह घर आना ही नहीं चाहती। मुझे भी आए दिन परेशान करती है।' दोनों पक्षों की और दलीलें सुनने हेतु कोर्ट ने यह मामला अगली सुनवाई तक टाल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications