मायके से रात को घर लौटी पत्नी ठंड में ठिठुरती रही, पति ने अंदर से नहीं खोला दरवाजा, आवाज लगाई तो निर्दयता से पीटा; FIR

अहमदाबाद. गुजरात में अहमदाबाद के थलतेज में पति-पत्नी विवाद से जुड़ा अजीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक, पति ने उसे बेरहमी से पीटा। वो भी इसलिए, क्योंकि उसने पति को घर का दरवाजा खोलने के लिए कहा था। वह मायके से रात को घर लौटी थी, जबकि पति घर के अंदर उूंघ रहा था। महिला घर के बाहर ठंड में ठिठुर रही थी और उसने अंदर सो रहे पति से दरवाजा खोलने को आवाज लगाई। मगर, पति ने दरवाजा नहीं खोला। महिला के ज्यादा चिल्लाने पर पति बाहर आया और पीटने लगा।

husband Beats Wife For Waking Him Up At Night To Open Door

दरवाजा खोलने को कहने पर हुआ झगड़ा
पीड़ित महिला का कहना है कि रविवार रात वह रात 11 बजे घर वापस आई थी और दरवाजा खटखटाया था। मगर, उसके पति घनश्याम चौहान ने दरवाजा नहीं खोला। बल्कि कुछ देर बाद वह गुस्सा हो गया और फिर दरवाजा खोलकर मारने लगा। वस्त्रपुर पुलिस ने पीड़िता की एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी ​के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है। महिला की पहचान भावना चौहान के रूप में हुई है। उसका कहना है कि वह पिछले हफ्ते अपने पैरंट्स के घर गई थी।

पड़ोसियों ने महिला को पति से बचाया था
एफआईआर के मुताबिक, घनश्याम ने पत्नी को यह धमकियां भी दीं कि जो करना हो कर लो। हिम्मत हो तो पुलिस में भी शिकायत करा दे। फिर कुछ पड़ोसियों ने घनश्याम को रोका और उसकी पत्नी को अस्पताल लेकर गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+