कैसा दिखता है 'अटल ब्रिज'? गुजरात में PM मोदी करेंगे साबरमती रिवरफ्रंट पर इसका उद्घाटन

कैसा दिखता है 'अटल ब्रिज'? गुजरात में साबरमती रिवरफ्रंट पर PM मोदी करेंगे उद्घाटन

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृहराज्‍य गुजरात में 'अटल ब्रिज' का उद्घाटन करेंगे। यह एक मॉडर्न फुटओवर ब्रिज है, जो अहमदाबाद में तैयार किया गया है। साबरमती रिवरफ्रंट पर बना यह फुटओवर ब्रिज रिवरफ्रंट के पूर्व और पश्चिम के हिस्‍से को जोड़ता है। यह विदेशों में नदियों पर दिखने वाले फुटओवर ब्रिज जैसा ही नजर आ रहा है।

'अटल ब्रिज' का उद्घाटन करेंगे मोदी

'अटल ब्रिज' का उद्घाटन करेंगे मोदी

यहां तस्‍वीरों में आप देख सकते हैं कि साबरमती रिवरफ्रंट पर 'अटल ब्रिज' कैसा है। आज न्‍यूज एजेंसी ने इसकी तस्‍वीरें जारी कीं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार गुजरात आ रहे हैं। वह 27 अगस्त को अहमदाबाद में 'अटल ब्रिज' का उद्घाटन करेंगे, जो साबरमती रिवरफ्रंट के पूर्व और पश्चिम हिस्‍सों को जोड़ता है।

यहां कई परियोजनाएं स्‍थापित हो चुकीं

यहां कई परियोजनाएं स्‍थापित हो चुकीं

एक अधिकारी ने बताया कि, बच्‍चे इस पर साइकिल का लुत्‍फ भी ले सकेंगे। यह काफी मनमोहक लगेगा। साबरमती की सफाई करा दी गई है और पिछले 4-5 सालों में यहां कई परियोजनाएं स्‍थापित हो चुकी हैं।

27 और 28 अगस्त को गुजरात दौरा

27 और 28 अगस्त को गुजरात दौरा

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि, मोदी 27 और 28 अगस्त को राज्‍य के दौरे पर रहेंगे। वह 2 दिनों तक यहां रुकेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी 27 अगस्त को अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में खादी उत्सव को भी संबोधित करेंगे।

फिर कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

फिर कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री मोदी 27 अगस्त के बाद 28 अगस्त को भुज में स्मृति वन का उद्घाटन करेंगे। इस प्रकार वह कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे व उद्घाटन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+