गुजरात: माता-पिता दोनों ही निकले कोरोना पॉजीटिव, 5 साल की बेटी निगेटिव, रह गई उनसे अलग अकेली
अहमदाबाद. गुजरात में अहमदाबाद से कोरोनावायरस की भयावहता से जुड़ा एक अलग तरह का मामला सामने आया है। यहां एक पति-पत्नी दोनों ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। जबकि, उनकी 5 साल की बच्ची की टेस्ट रिपोर्ट नॉर्मल आई यानी कि निगेटिव। कोरोना पॉजिटिव माता-पिता को हॉस्पिटल में ले जा रहा है तो उनसे दूर अकेली बची उनकी बच्ची। ऐसे में उस बच्ची को कौन संभालेगा, ये सवाल उठने लगे। तब पुलिस और हॉस्पिटल का स्टॉफ आगे आया। बताया जा रहा है कि, अब उन्हीं में से कोई उस बच्ची की देखभाल करेगा।

जानकारी के अनुसार, एसपी रिंग रोड पर स्थित एक फ्लैट में रहने वाले दम्पति का केस पॉजीटिव आया। जिसके बाद दोनों को एसवीपी हॉस्पिटल ले जाया जाने लगा। वहीं, उनकी 5 साल की टी का रिपोर्ट निगेटिव आई, तो उसे उनसे अलग किया गया। तब उन्होंने बताया कि, बेटी को किसके पास रखा जाए? क्योंकि शहर में उनका कोई संबंधी भी नहीं है। उनके पड़ोसियों में यह डर बैठ गया कि कहीं बच्ची को भी कोरेाना हुआ तो सबकी शामत हो जाएगी। ऐसे में सोसायटी वालों के मना करने पर पहली रात तो बच्ची सोसायटी की पार्किंग में रखी एक कार में ही बीती। उसके बाद हॉस्पिटल के स्टॉफ ने मानवता दिखाते हुए बच्ची को वापस हॉस्पिटल पहुंचाया। एक डॉक्टर ने बताया कि, बच्ची हॉस्पिटल के ही सेफ जोन में है।

पुलिस के अनुसार, दंपति के सगे-संबंधी कच्छ में रहते हैं। अत: बच्ची को कच्छ में रहने वाले चाचा का इंतजार है। जो उसे लेने के लिए वहां से चल पड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications