मोदी को गुजरात में घेरने की तैयारी में कांग्रेस

narendra modi
नयी दिल्ली। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पूरे देश में अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए रैलियां कर रही है। मोदी के निशाने पर कांग्रेस और उनके सहयोगी दल है तो कांग्रेस उन्हें उनके ही गढ़ में घेरने की तैयारी में है। मोदी को घेरने के लिए कांग्रेस ने चक्रव्यूह की रचना शुरू कर दी है।

मोदी के लिए तैयार की जा रही चक्रव्यूह को अंतिम रुप देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल और महासचिव दिग्विजय सिंह गुजरात में डेरा जमाए हुए हैं। घेरेबंदी को मजबूत करने के लिए अगले कुछ दिनों में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी गुजरात दौरे पर जाएंगे।

दरअसल कांग्रेस मान चुकी है कि मोदी सियासी जंग में उनसे कहीं आगे है। ऐसे में उन्हें उन्ही के गढ़ में घेरने के लिए कांग्रेस की रणनीति तैयार कर रही है। मोदी की तेज हो रही रफ्तार को थामने के लिए राहुल गांधी ने भी कमर कस ली है। यही वजह है कि गुजरात में विकास की अतिरंजित तस्वीर दिखाकर पूरे देश को अपना मुरीद बनाने में जुटे मोदी के दावों को झूठा साबित करने के लिए कांग्रेस आक्रामक अभियान चलाने जा रही है। पिछले कुछ समय से राष्ट्रीय राजनीति में मोदी की व्यस्तता को देखते हुए कांग्रेस गुजरात में मुद्दे तलाशने में जुटी है। कांग्रेस गुजरात के विकास के दावों पर आंकड़ों से वार कर मोदी को घेरने की तैयारी कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+