गुजरात: अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत में हादसा, देर रात 13वें फ्लोर से गिरा झूला, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Ahmedabad Accident News: गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार रात निर्माणाधीन इमारत में श्रमिकों वाली लिफ्ट टूटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा निर्माणाधी Zaveri Greens Building की साइट पर हुआ। बिल्डिंग के 13 वें फ्लोर पर रात्रि में काम चल रहा था कि अचानक से मजदूर को लेते हुए झूला गिर गया। फिर तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।
डॉक्टर ने तीनों श्रमिकों को मृत घोषित किया
जैसे ही वहां झूले के साथ तीनों श्रमिकों के गिरने की सूचना मिली, वैसे ही तुरंत सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।













Click it and Unblock the Notifications