ये क्या हो गया! गुजरात में सड़क बीच से टूटी, उसके गड्ढे में धंसा नगर निगम का ही ट्रक
अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर में एक सड़क अचानक नीचे धंस गई। वहां से गुजर रहा अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) का कचरा ले जाना वाला ट्रक उसी गड्ढे में गिर गया। जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई हैं। बहुत से लोग इस मामले में सरकार पर सवाल रहे हैं, उनका कहना है कि मानसून की शुरूआत, यानी जुलाई महीने से अहमदाबाद में इसी तरह सड़कों में गड्ढे हुए हैं, जिनकी संख्या 92 तक पहुंच गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर की प्रमुख सड़कों की किस तरह मरम्मत हो रही होगी।

सड़क टूटी और नगर निगम का ही ट्रक उसमें धंस गया
एजाज नूर नाम के व्यक्ति ने अपने टि्वटर अकाउंट (Azaz_noor) पर अहमदाबाद के जुहापुरा इलाके के पास बुधवार दोपहर टूटी सड़क की तस्वीर शेयर कर सवाल उठाए। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि, कैसे अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) का कचरा ले जाना वाला ट्रक ही सड़क की दरार में गिर गया है। बताया जा रहा है कि, यह घटना मुख्य जल निकासी ट्रंक पाइपलाइनों में से एक पर हुई। बाद में उक्त ट्रक को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया और मरम्मत के लिए सड़क पर बैरिकेडिंग की गई। अधिकारियों ने कहा कि ढहने का सही कारण विस्तृत आकलन के बाद ही पता सामने आएगा।

मानसून से अब तक इसी तरह ढेरों गड्ढे हए
ट्विटर पोस्ट के कैप्शन में एजाज नूर लिखा, 'हमारी सड़क की हालत कितनी खराब है..कोई देखने वाला नहीं है.' खाई के अंदर फंसे बड़े ट्रक की तस्वीरें इसी तरह सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। एक आउटलेट के अनुसार, 10 जुलाई के बाद अहमदाबाद में यह 92वीं ऐसी खाई है, जो कि सड़क टूटने पर हुई। एएमसी के अधिकारियों ने उनमें से 80 से अधिक की मरम्मत की है, जबकि 8 पर काम अभी भी प्रक्रियाधीन है। इस बीच, भारी बारिश के बाद वस्त्रल क्षेत्र में सुरभि पार्क के पास एक नवनिर्मित सड़क टूट गई थी। इसी तरह की एक अन्य घटना में शाहीबाग इलाके में एक कार पूरी तरह दरार गिर गई थी।
नेशनल गेम्स से पहले युद्धस्तर पर मरम्मत
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार ने एएमसी को शहर की सभी प्रमुख सड़कों की तुरंत युद्धस्तर पर मरम्मत करने का आदेश दिया है। आधिकारिक निर्देश तब आया जब इस महीने के अंत में राष्ट्रीय खेल शहर से शुरू होने वाले हैं। एयरपोर्ट, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कालूपुर रेलवे स्टेशन और साबरमती रिवरफ्रंट की ओर जाने वाली सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के आदेश आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications