14 साल के छात्र के साथ 26 साल की महिला टीचर हुई फरार, मामला पहुंचा थाने

अहमदाबाद । गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 14 वर्षीय छात्र के साथ 26 वर्षीय महिला क्लास टीचर गायब हो गई है। छात्र के गायब होने पर परिजनों के साथ-साथ स्कूल प्रशासन भी परेशान हो गया। छात्र और शिक्षिका के बीच काफी लंबे समय से संबंध चल रहा था, जिसको लेकर छात्र के परिजनों ने शिकायत भी की थी और डांट-फटकार भी लगाई थी।

पिता ने लगाया शिक्षिका पर बहकाने का आरोप

पिता ने लगाया शिक्षिका पर बहकाने का आरोप

छात्र के सरकारी कर्मचारी पिता ने महिला टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और आरोप लगाया है कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले उनके नाबालिग बेटे को बहकाया और फिर उसको लेकर भाग गई है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये महिला टीचर कलोल के दरबारी चॉल क्षेत्र में रहती है। सूत्रों का कहना है कि उसका तकरीबन एक साल से लापता छात्र के साथ संबंध था।

गुमशुदगी की तलाश में जुटी पुलिस को शिक्षिका के बारे में मिली जानकारी

गुमशुदगी की तलाश में जुटी पुलिस को शिक्षिका के बारे में मिली जानकारी

इतना ही नहीं मामले को लेकर कुछ समय पहले स्कूल प्रशासन ने टीचर को फटकार भी लगाई थी। बावजूद इसके दोनों के संबंध में कोई फर्क नही पड़ा था। कलोल शहर पुलिस के इंस्पेक्टर केके देसाई ने कहा कि छात्र के पिता द्वारा दोस्तों और रिश्तेदारों में ढूंढने के बाद उसकी टीचर के घर जांच की गई थी।

दर्ज हुआ मामला

दर्ज हुआ मामला

गुमशुदगी की तलाश में जुटी पुलिस को शिक्षिका के बारे में मिली जानकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+