अहमदाबाद में 12 साल के बच्चे समेत चार ने की आत्महत्या, सभी ने अलग-अलग जगहों पर फांसी लगाई

अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में एक 12 वर्षीय बच्चे समेत चार ने आत्महत्या कर ली। सभी की मौत फांसी लगने से हुई। हालांकि, बच्चे के आत्महत्या किए जाने के संबंध में कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। ये सभी घटनाएं शहर की अलग-अलग जगहों पर हुईं।

शहर के ओढव क्षेत्र स्थित आदिनाथनगर में रहने वाले 12 वर्षीय बच्चा फंदे पर लटकता मिला। जानकारी के अनुसार, उसने शुक्रवार रात को फांसी लगाई। वहीं, एक युवक ने आर्थिक तंगी से त्रस्त होकर फांसी लगाई। मेघाणीनगर में रहने वाले 35 वर्षीय प्रकाश पटणी की लाश को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मेघाणीनगर पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर बताया है कि आर्थिक कारणों से प्रकाश ने यह कदम उठाया।

four people End their lives at ahmedabad includes a 12 years boy

इन दो के अलावा अहमदबाद के माधवपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले 40 वर्षीय तेजा सोलंकी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बारे में माधवपुरा पुलिस ने बताया कि, पत्नी से अनबन होने के चलते उसने यह कदम उठाया। चौथी घटना अहमदाबाद के सरखेज में हुई है।

four people End their lives at ahmedabad includes a 12 years boy

सरखेज में एक 21 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना भी शुक्रवार को हुई बताई जा रही है। इन मामलों में स्पष्ट कारणों की जांच की जा रही है। सबसे चौंकाने वाला केस नन्ही आयु में आत्महत्या करने वाले बालक का है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+