पोरबंदर से पैदल हरिद्वार जा रहे 10 लोगों को ट्रॉले ने कुचला, चार की मौत, 6 जख्मी

Porbandar News, पोरबंदर। गुजरात के पोरबंदर जिले के 15 वरिष्ठ नागरिक देश में अमन और शांति का संदेश लेकर यहां से 1700 किमी हरिद्वार की पदयात्रा पर निकले थे। 6 मार्च को निकला यह समूह 800 किमी की यात्रा पूर्ण कर राजस्थान पहुंचा था। जहां पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक बेकाबू ट्रॉले ने सड़क किनारे पैदल जा रहे 10 लोगों को कुचल दिया। इसमें से तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं, 6 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

four people die in the road accident

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानिक पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए राजस्थान के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें दो लोगों को अहमदाबाद रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान धानीबेन चनाभाई भूतिया (80), जाहिबेन राजशीभाई मोढवाडिया (65), बिदमानभाई मोढ़वाडिया (64), लिरिबेन लखमणभाई मोढवाडिया (65) और राजाभाई नाथाभाई मोढवाडिया (60) के रुप में हुई है।

बता दें कि प्रत्येक वर्ष यह समूह 1000 किमी लंबी पैदल यात्रा ट्रेल्स का आयोजन करता है। यात्रा में सीनियर सिटीजन ग्रुप प्रतिवर्ष 1 हजार किमी की दूरी पर यात्रा करने जाता है। इस वर्ष पोरबंदर से हरिद्वार तक पैदल चलने का निर्णय लिया गया। होटल या तीर्थ स्थान पर रहने के बजाय, केवल जमीन पर ही रहकर और रास्ते पर ही खाना पकाकर जाने का निर्णय लिया गया था। जिसके चलते पुंजाभाई नागाभाई सुंडावदर अपने ट्रैकटर में सामान लेकर इस पदयात्रियों के साथ शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+