खत्‍म हुआ इंतजार, गुजरात में खुलेगा पहला इस्‍लामिक डेवलपमेंट बैंक

अहमदाबाद। कई वर्षों का इंतजार आखिरकार खत्‍म हो गया है और अब भारत में पहला इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक अपनी पहली शाखा खोलने को पूरी तरह से तैयार है। जेद्दा के इस्लामिक डेवेलपमेंट बैंक (आईडीबी) की शाखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में खुलेगी।

After a long wait First branch of Islamic Development Bank to open in Gujarat

इस बैंक को पीएम मोदी के करीबी और उनके बड़े समर्थक जफर सरेशवाला के नेतृत्व में खुल रहा है। सरेशवाला गुजरात के नामी बिजनेसमैन हैं और पीएम बनने के बाद ही मोदी ने उन्हें मौलाना आजाद नेशनल यूनिवर्सिटी का चांसलर नियुक्त किया था।

सरेशवाला के अनुसार, भारत पहला गैर इस्लामिक देश है जहां यह बैंक अपनी सेवाएं देने जा रहा है। आपको बता दें कि बीजेपी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इस तरह के किसी भी प्रयास का कड़ा विरोध पिछले दिनों किया था। इस बैंक में सऊदी अरब सबसे बड़ा साझीदार और उसकी करीब 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+